Good Morning India: बंगाल में दूसरे चरण का मतदान आज! अब जर्मनी पर भड़के ट्रंप, वैश्विक राजनीति में मची हलचल! 1 मई से LPG सिलेंडर से जुड़े नियमों में होंगे बड़े बदलाव! यहां महिला के पेट से निकला 10 किलो का ट्यूमर! देहरादून बार विवाद, IG और SSP आज देंगे जवाब

Good Morning India: Second phase of voting in Bengal today! Trump is now furious with Germany, causing a stir in global politics! Major changes will be made to LPG cylinder rules from May 1st! A 10-k

नमस्कार दोस्तों, आवाज 24X7 अपना खास कॉलम "गुड मॉर्निंग इंडिया" लेकर एक फिर आपके समक्ष प्रस्तुत है। आज के प्रमुख कार्यक्रमों पर नजर डालते हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यूपी में 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करेंगे। 

अब बड़ी खबरों की तरफ रुख करते हैं, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में आज फाइनल राउंड की बारी है। दूसरे चरण में 7 जिलों की 142 विधानसभा सीटों पर 1448 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं जिनकी किस्मत का फैसला 3 करोड़ 22 लाख से ज्यादा वोटर करेंगे। दूसरे चरण में आज बंगाल की जिन 142 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है। इसमें कोलकाता, इंडस्ट्रियल बेल्ट और दक्षिण बंगाल के घनी आबादी वाले इलाके शामिल हैं। इसको लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 2,343 कंपनी पैरा मिलिट्री फोर्स को तैनात किया गया। इसके साथ ही 300 से ज्यादा ऑब्जर्वर तैनात किए गए हैं। बंगाल चुनाव के दूसरे चरण की जिन 142 सीटों पर हो रही है, 2021 के चुनाव में इनमें से बीजेपी ने सिर्फ 18 सीटें जीती थी जबकि टीएमसी ने 123 सीटों पर जीत दर्ज कर सत्ता की हैट्रिक लगाई थी।

इधर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अब जर्मनी पर तीखा हमला बोलकर वैश्विक राजनीति में हलचल मचा दी है। डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर पोस्ट करते हुए जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज पर निशाना साधा। ट्रंप ने आरोप लगाया कि जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज  का मानना है कि ईरान के पास परमाणु हथियार होना ठीक है, जिसे उन्होंने पूरी तरह गलत करार दिया। उन्होंने कहा कि अगर ईरान के पास परमाणु हथियार आ गया तो पूरी दुनिया बंधक बन सकती है। डोनाल्ड ट्रंप ने अपने बयान में यह भी दावा किया कि वह ईरान के मुद्दे पर अभी ऐसी कार्रवाई कर रहे हैं, जो अन्य देशों या पूर्व राष्ट्रपतियों को पहले ही कर लेनी चाहिए थी। इसके साथ ही उन्होंने जर्मनी की आर्थिक स्थिति पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि देश हर मोर्चे पर कमजोर प्रदर्शन कर रहा है।

उधर 1 मई से देशभर में LPG सिलेंडर की बुकिंग और डिलीवरी से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। सरकार और तेल कंपनियां नए नियम लागू करने की तैयारी में हैं, जिनका मकसद गैस की कालाबाजारी और गलत इस्तेमाल को रोकना है। इन बदलावों का सीधा असर करोड़ों उपभोक्ताओं पर पड़ेगा। अब सिलेंडर लेने के लिए सिर्फ बुकिंग ही नहीं, बल्कि OTP वेरिफिकेशन भी जरूरी होगा। साथ ही बुकिंग के बीच का समय और कीमतों में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। नए नियम के तहत अब हर LPG सिलेंडर की डिलीवरी OTP यानी डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड (DAC) से होगी। बुकिंग के बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा, जिसे डिलीवरी के समय बताना जरूरी होगा। इससे फर्जी डिलीवरी और गैस चोरी पर रोक लगेगी।

इधर दक्षिणी अमेरिकी देश कोलंबिया की मैग्डालियाना नदी घाटी में रहने वाले 80 दरियाई घोड़ों को मारने का आदेश दिया गया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक और दुनिया के सबसे बड़े वन्यजीव बचाव एवं संरक्षण केंद्रों में से एक, वनतारा के संस्थापक अनंत मुकेश अंबानी ने औपचारिक रूप से कोलंबिया सरकार से इन हिप्पो या दरियाई घोड़ों की जान बख़्शने का आग्रह किया है। उन्होंने एक मानवीय विकल्प का प्रस्ताव दिया है: एक सुरक्षित और वैज्ञानिक तरीके से इन जानवरों को गुजरात के जामनगर में स्थित 'वनतारा' में लाया जाए, जहां उन्हें स्थायी घर मिल सकेगा। कोलंबिया की पर्यावरण मंत्री आइरीन वेलेज टोरेस को लिखे पत्र में अनंत अंबानी ने ये अपील की है। इसमें कोलंबियाई अधिकारियों की देखरेख और मंजूरी के साथ पूरी सहायता देने की बात कही गई है। ये प्रस्ताव पशु कल्याण के प्रति अनंत अंबानी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिसके लिए उन्हें हाल ही में 'ग्लोबल ह्यूमेन अवार्ड' से सम्मानित किया गया था। वो ये प्रतिष्ठित सम्मान पाने वाले सबसे कम उम्र के व्यक्ति और पहले एशियाई हैं।

उधर अमेरिका और ईरान के बीच फिहलाल युद्धविराम कायम है, लेकिन युद्ध कब शुरू हो जाएगा, ये कोई बता नहीं सकता। युद्ध की वजह से तेल की किल्लत हो सकती है, लेकिन भारत के लिए एक खुशखबरी है कि प्राकृतिक गैस (एलएनजी) की पहली खेप सफलतापूर्वक होर्मुज जलडमरूमध्य को पार कर गई है। मार्च में अमेरिका और इज़राइल द्वारा ईरान के खिलाफ युद्ध शुरू करने के बाद यह पहली घटना है, जब एलएनजी से लदा टैंकर जहाज ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार किया है। जहाज ट्रैकिंग डेटा से पता चलता है कि सोमवार को 'मुबाराज़' नामक जहाज को भारत के आस पास देखा गया है। यह जहाज, जिसमें मार्च में संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी नेशनल ऑयल कंपनी के दास द्वीप संयंत्र से एलएनजी भरी गई थी, युद्ध शुरू होने के बाद से खाड़ी क्षेत्र में फंसा हुआ था। लगभग 31 मार्च को इस जहाज ने सिग्नल भेजना बंद कर दिया था, लेकिन इस सप्ताह भारतीय जलक्षेत्र के पास फिर से दिखाई दिया, जो दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण ऊर्जा गलियारों में से एक में तनाव कम होने का संकेत देता है। आंकड़ों के अनुसार, मुबाराज़ चीन की ओर जा रहा है और मई के पहले सप्ताह में इसके भारत पहुंचने की संभावना है।

इधर हरियाणा के नूंह से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया। यहां एक 70 साल की महिला के पेट से करीब 10 किलो का ट्यूमर निकाला गया है। ट्यूमर निकलने के बाद महिला स्वस्थ है और उसने राहत की सांस ली है। महिला ने डॉक्टरों को भी धन्यवाद दिया है, जिनकी वजह से उसे अपनी समस्या से निजात मिली। महिला ने बताया कि इस ट्यूमर की वजह से उसे काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता था। नूंह के शहीद हसन खान मेवाती राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय नल्हार में डॉक्टरों की टीम ने एक जटिल ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम देते हुए 70 वर्षीय महिला के पेट से 9 किलो 600 ग्राम से अधिक वजन का ट्यूमर निकालकर उसे नई जिंदगी दी है। नूंह जिले के नई बिछोर गांव की रहने वाली सायरा नामक बुजुर्ग महिला लंबे समय से पेट में भारी गांठ की समस्या से परेशान थी। जांच के दौरान पता चला कि उनके अंडाशय (ओवरी) में अत्यधिक बड़ा ट्यूमर विकसित हो चुका है, जो न केवल दुर्लभ बल्कि चिकित्सकीय रूप से चुनौतीपूर्ण मामला भी था।

अब उत्तराखण्ड की खबरों पर नजर डालते हैं, देहरादून में भाजपा महिला मोर्चा की महिला आक्रोश मशाल यात्रा में गांधी पार्क में बड़ी संख्या में महिलाएं एकजुट हुई। इस दौरान सीएम धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, मंत्री रेखा आर्या समेत कई नेता पहुंचे। सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने सभी योजनाएं महिला शक्ति को ध्यान में रखकर शुरू की। इस बार 16 अप्रैल को संसद का विशेष सत्र बुलाया गया। मंशा थी कि 2029 तक ये महिला आरक्षण लागू हो जायेगा लेकिन आप देख रहे होंगे कि इन विपक्षी दलों ने इसमें बाधा बनने का काम किया। जो दिन देश में स्वर्णिम हो सकता था, इन्होंने नहीं होने दिया।

इधर देहरादून के राजपुर रोड स्थित एक बार-रेस्टोरेंट में शनिवार रात को हुई घटना के बाद पुलिस विभाग में भी अंदरूनी खींचतान दिखाई दे रही है। एक तरफ एसपी सिटी का कहना है कि उस रात उनका आईजी से आमना-सामना नहीं हुआ, उनका नाम इस प्रकरण में गलत जोड़ा गया है। दूसरी तरफ पुलिस मुख्यालय ने इस मामले में दखल देते हुए एसएसपी और आईजी दोनों से जवाब तलब किया है। बताया जा रहा है कि जिस समय बार-रेस्टोरेंट में आईजी परिवार सहित भोजन कर रहे थे, उस दौरान नीचे 6 थानों की पुलिस मौजूद थी। 12 बजते ही आईजी बाहर निकले तो भारी पुलिस बल देखकर उन्होंने पूछा कि आखिर एक ही प्रतिष्ठान पर इतनी फोर्स क्यों लगाई गई है।