Oct 04, 2026 Login

सीएम धामी से मिले भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार दिनेश आर्य,मुख्यमंत्री ने दी बधाई

BJP Rajya Sabha candidate Dinesh Arya met CM Dhami; the Chief Minister congratulated him.

उत्तराखंड की राजनीति में जमीनी कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देने की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए भारतीय जनता पार्टी ने दिनेश आर्य को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है। उम्मीदवार घोषित होने के बाद दिनेश आर्य ने खटीमा स्थित मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निजी आवास पर पहुंचकर उनसे शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंटकर शुभकामनाएं दीं।

भाजपा की ओर से राज्यसभा उम्मीदवार बनाए गए दिनेश आर्य ने खटीमा स्थित मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आवास पर पहुंचकर उनसे शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने आर्य को राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुलाकात के दौरान दोनों के बीच संगठन और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर भी चर्चा हुई। दिनेश आर्य वर्तमान में राज्यस्तरीय पेयजल अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष के पद पर राज्यमंत्री स्तर का दायित्व संभाल रहे हैं। इससे पहले वह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जनसंपर्क अधिकारी के रूप में भी काम कर चुके हैं। भाजपा ने उन्हें राज्यसभा की आगामी रिक्त होने वाली सीट के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया है। यह सीट मौजूदा राज्यसभा सांसद नरेश बंसल का कार्यकाल 25 नवंबर 2026 को पूरा होने के बाद रिक्त होगी। उम्मीदवार घोषित होने के बाद आर्य की मुख्यमंत्री से मुलाकात को राजनीतिक रूप से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राज्यसभा चुनाव की प्रक्रिया आगे बढ़ने के साथ ही भाजपा के भीतर तैयारियां तेज होने की संभावना है। मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान आर्य ने संगठन के वरिष्ठ नेतृत्व के प्रति आभार भी जताया।