Oct 09, 2026 Login
Awaaz24x7-government

उत्तराखंड के तेजी से उभरते लोक कलाकार दीपक कुमार सुयाल ने अपने गीतों से देवभूमि को देशभर में अपनी पहचान दिलाई

Uttarakhand's fast emerging folk artist Deepak Kumar Suyal has given Devbhoomi its recognition across the country with his songs.

हल्द्वानी। उत्तराखंड में तमाम लोक कलाकारों ने देवभूमि को देशभर में अपनी पहचान दिलाई है। ऐसे ही तेजी से उभरते लोक कलाकार दीपक कुमार सुयाल के नैनीताल पर कतु भलै नैनीताल गीत का आजकल यूट्यूब चैनल व सोशल मीडिया पर कुमाऊंनी संस्कृति का धमाल मचा हुआ है। उभरता हुआ यह युवा कलाकार ओखलकांडा के सुई गांव के निवासी दीपक कुमार सुयाल है जो कुमाऊंनी संस्कृति को बचाए रखने त्रिभुवन द्वारा रचित झोड़ा चाचरी हूंडका की थाप यह गाना गाने में धमाल मचा रहा है। दीपक के अलावा नागेंद्र जोशी त्रिभुवन ने अपनी आवाज भी दी है। दीपक द्वारा अपनी संस्कृति को बचाए रखने के लिए आज के युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक हैं जिन्होंने अपने गीतों से उत्तराखंड की संस्कृति से जोड़ते हुए सभी का दिल जीता है। इस लोक कलाकार का बचपन से ही कुमाऊंनी गीतों के प्रति लगाव था। अपनी संस्कृति से यह लगाव ही हैं जो आज उनके सुरों के जादू के रुप में युवाओं के दिलों पर राज कर रहा है।