ताज़ा अपडेट
[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦
Awaaz 24x7 News
AWAAZ APP• एंड्रॉइड एवं आईओएस

आवाज़ 24x7 डिजिटल न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें

गूगल प्ले स्टोर से इंस्टॉल करें

उत्तराखण्डः काशीपुर के राधे हरि कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में मतगणना के दौरान गड़बड़ी के आरोप! कुलदीप सिंह की याचिका पर हाईकोर्ट सख्त, बैलेट पेपर सुरक्षित रखने का आदेश

Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2026-10-09 18:42:25
Prefer us on
काशीपुर के राधे हरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव के अध्यक्ष पद के नतीजों को लेकर दायर याचिका पर उत्तराखंड हाईकोर्ट ने निर्देश दिए हैं।
उत्तराखण्डः काशीपुर के राधे हरि कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में मतगणना के दौरान गड़बड़ी के आरोप! कुलदीप सिंह की याचिका पर हाईकोर्ट सख्त, बैलेट पेपर सुरक्षित रखने का आदेश

उत्तराखण्डः काशीपुर के राधे हरि कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में मतगणना के दौरान गड़बड़ी के आरोप! कुलदीप सिंह की याचिका पर हाईकोर्ट सख्त, बैलेट पेपर सुरक्षित रखने का आदेश (सांकेतिक तस्वीर)

⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)

⏱️ 30-Sec Glance
  • काशीपुर के राधे हरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव के अध्यक्ष पद के नतीजों को लेकर दायर याचिका पर उत्तराखंड हाईकोर्ट ने निर्देश दिए हैं।
  • कोर्ट ने लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों के अनुरूप तत्काल शिकायत निवारण सेल यानी ग्रीवांस रिड्रेसल सेल गठित करने और याचिकाकर्ता की शिकायत पर विचार करने के निर्देश दिए हैं।
  • साथ ही, कोर्ट ने अध्यक्ष पद के चुनाव में इस्तेमाल किए गए बैलेट पेपर सुरक्षित रखने को कहा है।
  • बता दें कि अध्यक्ष पद के प्रत्याशी कुलदीप सिंह ने याचिका दायर कर चुनाव परिणाम में गड़बड़ी का आरोप लगाया था।

नैनीताल। काशीपुर के राधे हरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव के अध्यक्ष पद के नतीजों को लेकर दायर याचिका पर उत्तराखंड हाईकोर्ट ने निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों के अनुरूप तत्काल शिकायत निवारण सेल यानी ग्रीवांस रिड्रेसल सेल गठित करने और याचिकाकर्ता की शिकायत पर विचार करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, कोर्ट ने अध्यक्ष पद के चुनाव में इस्तेमाल किए गए बैलेट पेपर सुरक्षित रखने को कहा है। बता दें कि अध्यक्ष पद के प्रत्याशी कुलदीप सिंह ने याचिका दायर कर चुनाव परिणाम में गड़बड़ी का आरोप लगाया था। याचिका में कहा गया कि मतगणना के परिणाम में काट-छांट और बदलाव कर विपक्षी प्रत्याशी गुरजिंदर सिंह के पक्ष में वोट बढ़ाए गए। साथ ही, नोटा के मतों को कम दिखाकर दूसरे प्रत्याशी के पक्ष में अधिक वोट जोड़े जाने का आरोप भी लगाया गया। याचिकाकर्ता ने मामले की जांच पूरी होने तक सीसीटीवी फुटेज और इस्तेमाल किए गए बैलेट पेपर सुरक्षित रखने की मांग की थी। इस पर कोर्ट ने लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों के तहत शिकायत निवारण सेल का तत्काल गठन कर शिकायत पर विचार करने के निर्देश दिए। कोर्ट ने महाविद्यालय के प्राचार्य को अध्यक्ष पद के चुनाव में इस्तेमाल किए गए बैलेट पेपर सुरक्षित रखने के संबंध में भी आदेश पारित करने को कहा है। गौरतलब है कि काशीपुर के राधे हरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव के परिणाम को लेकर दोबारा मतगणना हुई थी। पुनर्मतगणना में गुरजिंदर सिंह को 996 वोट, जबकि कुलदीप सिंह को 985 वोट मिले। इस तरह गुरजिंदर सिंह को 11 मतों से विजेता घोषित किया गया। 
 

आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल

✓

ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।

चैनल फ़ॉलो करें (Follow)→
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
FacebookX (Twitter)

इसी श्रेणी से संबंधित खबरें

आवाज़ विशेष
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: टेक्निकल यूनिवर्सिटी और संबद्ध संस्थानों में नियमित फैकल्टी नियुक्तियों पर 6 महीने में लें निर्णय

उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: टेक्निकल यूनिवर्सिटी और संबद्ध संस्थानों में नियमित फैकल्टी नियुक्तियों पर 6 महीने में लें निर्णय

🕒 2026-10-31 14:05:15पढ़ें →
उत्तराखण्डः केदारताल ट्रेक पर बर्फबारी के बीच फंसे 8 लोग! बचाव में जुटी NDRF और SDRF, हेलिकॉप्टर से बचाव की तैयारी

उत्तराखण्डः केदारताल ट्रेक पर बर्फबारी के बीच फंसे 8 लोग! बचाव में जुटी NDRF और SDRF, हेलिकॉप्टर से बचाव की तैयारी

🕒 2026-10-31 12:08:14पढ़ें →
उत्तराखंडः वन पंचायत व सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को लेकर हाईकोर्ट सख्त! वेबसाइट पर अपलोड होंगे अद्यतन नक्शे, मुख्य सचिव की कमेटी से दो हफ्ते में मांगा शपथ पत्र

उत्तराखंडः वन पंचायत व सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को लेकर हाईकोर्ट सख्त! वेबसाइट पर अपलोड होंगे अद्यतन नक्शे, मुख्य सचिव की कमेटी से दो हफ्ते में मांगा शपथ पत्र

🕒 2026-10-31 11:51:12पढ़ें →
उत्तराखण्डः दुबई में नौकरी का झांसा देकर ठगी का पर्दाफाश! 61 पासपोर्ट और अवैध पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखण्डः दुबई में नौकरी का झांसा देकर ठगी का पर्दाफाश! 61 पासपोर्ट और अवैध पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार

🕒 2026-10-31 10:30:31पढ़ें →
उत्तराखण्डः यूकेडी ने फूंका चुनावी बिगुल! 16 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी, वरिष्ठ नेताओं के साथ युवाओं को दी तरजीह

उत्तराखण्डः यूकेडी ने फूंका चुनावी बिगुल! 16 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी, वरिष्ठ नेताओं के साथ युवाओं को दी तरजीह

🕒 2026-10-31 10:15:25पढ़ें →