Oct 09, 2026 Login
Awaaz24x7-government

ऊधम सिंह नगरः पंतनगर में मानव तस्करी के खिलाफ बड़ा मंथन! 6 राज्यों की पुलिस और केंद्रीय बलों ने बनाई रोकथाम की रणनीति

Udham Singh Nagar: Major deliberations on combating human trafficking in Pantnagar! Police from six states and central forces devise a prevention strategy.

रुद्रपुर। उधम सिंह नगर जिले के पंतनगर स्थित गांधी सभागार में मानव तस्करी (Human Trafficking) को लेकर एक स्टेट लेवल कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। ये कॉन्फ्रेंस गृह मंत्रालय के निर्देश पर आयोजित की गई। इस कॉन्फ्रेंस में कुमाऊं रेंज की आईजी निवेदिता कुकरेती और एसएसपी अजय गणपति ने मीडिया से बात करते हुए मानव तस्करी की रोकथाम को लेकर बड़ी जानकारी दी। आईजी निवेदिता कुकरेती ने कहा कि ये एक ऐसा अपराध है जो आपके सामने ही हो रहा होता है, लेकिन सेंसिटाइजेशन नहीं होने के कारण पकड़ में नहीं आता। जैसे चोरी में सामान गायब होता है तो पता चल जाता है, लेकिन सामने से जा रही लड़की की तस्करी हो रही है, इसका पता नहीं चलता। इसलिए इस सेमिनार में CWC, WCD, लेबर डिपार्टमेंट, सोशल वेलफेयर, SSB, ITBP और NGOs को बुलाया गया है ताकि बेहतर को-ऑर्डिनेशन से रेस्क्यू और इन्वेस्टिगेशन हो सके। वहीं एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि पूरे प्रदेश भर में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई चल रही है और इसी क्रम में मानव तस्करी में लिप्त अपराधियों पर कानूनी शिकंजा, उनके सामाजिक और ह्यूमन एंगल, विक्टिम के रिहैबिलिटेशन और उन्हें समाज की मुख्य धारा में लाने को लेकर इस कार्यशाला में मंथन हुआ। उन्होंने कहा कि उधम सिंह नगर समेत कुमाऊं के दो जिले नेपाल बॉर्डर से सटे हैं, इसलिए मानव तस्करी की रोकथाम के लिए ये कार्यशाला बेहद महत्वपूर्ण है। इसमें 6 राज्यों के पुलिस अफसरों और सेंट्रल फोर्स ने हिस्सा लिया।