बिलासपुर। यूपी-उत्तराखण्ड बॉर्डर से सटे रामपुर जिले के बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र के डिबडिबा से सनसनीखेज मामला सामने आया है, यहां गुरुवार को आपसी रंजिश के चलते दिनदहाड़े फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया। जानकारी के अनुसार गांव में स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान के सामने बाइक सवार तीन हमलावरों ने संदीप सिंह उर्फ सन्नी उर्फ सनिया ठाकुर को गोली मार दी। गोली लगने से संदीप गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। घटना के बाद हमलावर बाइक से मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि संदीप अपनी बेटी की दवाई लेकर पैदल घर लौट रहा था, इसी दौरान शराब की दुकान के पास उसे निशाना बनाया गया। मृतक की पत्नी शिवानी ने बताया कि संदीप की कुछ लोगों से रंजिश चल रही थी और इसी रंजिश के चलते हत्या किए जाने की आशंका है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस हमलावरों की पहचान और हत्या के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है। डिबडिबा क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई इस गोलीबारी से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। खुलेआम बाइक सवार हमलावरों द्वारा युवक पर फायरिंग किए जाने से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। पुलिस का कहना है कि घटना की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और जल्द ही हमलावरों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।
AWAAZ APP• एंड्रॉइड एवं आईओएस
आवाज़ 24x7 डिजिटल न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें
सनसनीखेज वारदातः यूपी-उत्तराखण्ड बॉर्डर से सटे डिबडिबा में दिनदहाड़े गोलीकाण्ड! बाइक सवार हमलावरों ने युवक पर बरसाईं गोलियां, अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत
Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2026-10-08 16:29:38
यूपी-उत्तराखण्ड बॉर्डर से सटे रामपुर जिले के बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र के डिबडिबा से सनसनीखेज मामला सामने आया है, यहां गुरुवार को आपसी रंजिश के चलते दिनदहाड़े फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया।

सनसनीखेज वारदातः यूपी-उत्तराखण्ड बॉर्डर से सटे डिबडिबा में दिनदहाड़े गोलीकाण्ड! बाइक सवार हमलावरों ने युवक पर बरसाईं गोलियां, अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत (सांकेतिक तस्वीर)
⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)
⏱️ 30-Sec Glance- यूपी-उत्तराखण्ड बॉर्डर से सटे रामपुर जिले के बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र के डिबडिबा से सनसनीखेज मामला सामने आया है, यहां गुरुवार को आपसी रंजिश के चलते दिनदहाड़े फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया।
- जानकारी के अनुसार गांव में स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान के सामने बाइक सवार तीन हमलावरों ने संदीप सिंह उर्फ सन्नी उर्फ सनिया ठाकुर को गोली मार दी।
- गोली लगने से संदीप गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई।
- घटना के बाद हमलावर बाइक से मौके से फरार हो गए।
आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल
✓ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
इसी श्रेणी से संबंधित खबरें
आवाज़ विशेष
हे भगवानः एमपी के शिवपुरी में दिल दहला देने वाली त्रासदी! दो सगी बहनों ने चार बच्चों संग कुएं में कूदकर दी जान, गर्भवती महिला समेत 6 की मौत
🕒 2026-10-29 16:30:10पढ़ें →

प्रेम विवाह का खौफनाक अंतः करवा चौथ के दिन पत्नी का कत्ल! जिसकी लंबी उम्र के लिए रखा था निर्जला व्रत, उसी ने छीनी सांसें
🕒 2026-10-29 15:09:28पढ़ें →

दिल्ली में सनसनीखेज घटनाः सरकारी स्कूल में 12वीं की छात्रा ने खुद को आग लगाकर दी जान! बैग से मिला 3 पन्नों का सुसाइड नोट
🕒 2026-10-24 15:44:59पढ़ें →

सौरभ और अमित हत्याकांड: फांसी की सजा पाए चारों दोषियों ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा! साहिल-अमरदीप आगरा जेल तो मुस्कान-रविता लखनऊ की नारी बंदी निकेतन में होंगी शिफ्ट
🕒 2026-10-24 13:13:03पढ़ें →

'13 बच्चे गंगा का भोग बने' - दैनिक भास्कर की यह हेडलाइन खबर नहीं, पत्रकारिता की संवेदना की मौत है
🕒 2026-10-20 15:51:32पढ़ें →
