ताज़ा अपडेट
[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦
Awaaz 24x7 News
AWAAZ APP• एंड्रॉइड एवं आईओएस

आवाज़ 24x7 डिजिटल न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें

गूगल प्ले स्टोर से इंस्टॉल करें

प्रेम कहानी का दुखद अंतः स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी 17 वर्षीय छात्रा! 6 दिन बाद जंगल में मिली सिर कटी लाश, भागते समय ट्रक की टक्कर में मारा गया सनकी आशिक

Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2026-10-08 11:26:37
Prefer us on
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। छात्रा 30 सितंबर को घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी।
प्रेम कहानी का दुखद अंतः स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी 17 वर्षीय छात्रा! 6 दिन बाद जंगल में मिली सिर कटी लाश, भागते समय ट्रक की टक्कर में मारा गया सनकी आशिक

प्रेम कहानी का दुखद अंतः स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी 17 वर्षीय छात्रा! 6 दिन बाद जंगल में मिली सिर कटी लाश, भागते समय ट्रक की टक्कर में मारा गया सनकी आशिक (सांकेतिक तस्वीर)

⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)

⏱️ 30-Sec Glance
  • मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
  • छात्रा 30 सितंबर को घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी।
  • परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की।
  • करीब छह दिन बाद पुलिस को मलावर थाना क्षेत्र के जंगल में उसका शव मिला।

भोपाल। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। छात्रा 30 सितंबर को घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। करीब छह दिन बाद पुलिस को मलावर थाना क्षेत्र के जंगल में उसका शव मिला। उसका सिर धड़ से लगभग 50 फीट दूर मिला। इस पूरे मामले में सबसे चौंकाने वाली कड़ी यह है कि जिस युवक पर छात्रा को अपने साथ ले जाने और हत्या में शामिल होने का संदेह है, उसकी भी बाद में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस अब छात्रा की हत्या और युवक की मौत के बीच संभावित संबंधों की जांच कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी युवक की पहचान अंकित मालवीय के नाम से हुई है। लड़की उससे मिलने के लिए करेड़ी से राजगढ़ आई थी,  जिसके बाद वह उसे जंगल ले गया। राजगढ़ के एसपी अमित टोलानी ने कहा कि जांच से पता चला है कि दोनों रिलेशनशिप में थे और लड़की की हत्या की गई थी, जबकि हत्या के आरोपी युवक की बाद में सड़क हादसे में मौत हो गई। हालांकि, हत्या की असल वजह का अभी पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है दोनों के बीच बहस के बाद आरोपी ने आरी से लड़की की हत्या कर दी और बाद में अपने चचेरे भाई को घटना के बारे में बताया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी अंकित मालवीय अपनी मोटरसाइकिल से जंगल से निकला, लेकिन एक ट्रक से टकराने के बाद उसकी मौत हो गई। नाबालिग लड़की करेड़ी गांव में अपने मामा के साथ रहती थी और 30 सितंबर से लापता थी। राजगढ़ कोतवाली पुलिस स्टेशन में उसके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने मिसिंग रिपोर्ट दर्ज होने के बाद नाबालिग लड़की की गतिविधियों का पता लगाना शुरू किया और इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच की। फुटेज में वह जमोनिया गणेश गांव के रहने वाले मालवीय के साथ मोटरसाइकिल पर शमशेरपुरा की ओर जाती हुई दिखी। मालवीय पीथमपुर की एक फैक्ट्री में काम करता था और कथित तौर पर करीब दो साल से लड़की के संपर्क में था।

आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल

✓

ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।

चैनल फ़ॉलो करें (Follow)→
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
FacebookX (Twitter)

इसी श्रेणी से संबंधित खबरें

आवाज़ विशेष
हे भगवानः एमपी के शिवपुरी में दिल दहला देने वाली त्रासदी! दो सगी बहनों ने चार बच्चों संग कुएं में कूदकर दी जान, गर्भवती महिला समेत 6 की मौत

हे भगवानः एमपी के शिवपुरी में दिल दहला देने वाली त्रासदी! दो सगी बहनों ने चार बच्चों संग कुएं में कूदकर दी जान, गर्भवती महिला समेत 6 की मौत

🕒 2026-10-29 16:30:10पढ़ें →
प्रेम विवाह का खौफनाक अंतः करवा चौथ के दिन पत्नी का कत्ल! जिसकी लंबी उम्र के लिए रखा था निर्जला व्रत, उसी ने छीनी सांसें

प्रेम विवाह का खौफनाक अंतः करवा चौथ के दिन पत्नी का कत्ल! जिसकी लंबी उम्र के लिए रखा था निर्जला व्रत, उसी ने छीनी सांसें

🕒 2026-10-29 15:09:28पढ़ें →
दिल्ली में सनसनीखेज घटनाः सरकारी स्कूल में 12वीं की छात्रा ने खुद को आग लगाकर दी जान! बैग से मिला 3 पन्नों का सुसाइड नोट

दिल्ली में सनसनीखेज घटनाः सरकारी स्कूल में 12वीं की छात्रा ने खुद को आग लगाकर दी जान! बैग से मिला 3 पन्नों का सुसाइड नोट

🕒 2026-10-24 15:44:59पढ़ें →
सौरभ और अमित हत्याकांड: फांसी की सजा पाए चारों दोषियों ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा! साहिल-अमरदीप आगरा जेल तो मुस्कान-रविता लखनऊ की नारी बंदी निकेतन में होंगी शिफ्ट

सौरभ और अमित हत्याकांड: फांसी की सजा पाए चारों दोषियों ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा! साहिल-अमरदीप आगरा जेल तो मुस्कान-रविता लखनऊ की नारी बंदी निकेतन में होंगी शिफ्ट

🕒 2026-10-24 13:13:03पढ़ें →
'13 बच्चे गंगा का भोग बने' - दैनिक भास्कर की यह हेडलाइन खबर नहीं, पत्रकारिता की संवेदना की मौत है

'13 बच्चे गंगा का भोग बने' - दैनिक भास्कर की यह हेडलाइन खबर नहीं, पत्रकारिता की संवेदना की मौत है

🕒 2026-10-20 15:51:32पढ़ें →
प्रेम कहानी का दुखद अंतः स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी 17 वर्षीय छात्रा! 6 दिन बाद जंगल में मिली सिर कटी लाश, भागते समय ट्रक की टक्कर में मारा गया सनकी आशिक | आवाज़ 24x7