Oct 10, 2026 Login
Awaaz24x7-government

उत्तराखंड:मौसम अलर्ट!19 अप्रैल से 23 अप्रैल तक मौसम रहेगा खराब,भारी बारिश का येल्लो अलर्ट!फसलों को नुकसान और पेड़ो के गिरने की संभावना, संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन का खतरा

Uttarakhand: Weather alert! From April 19 to April 23, the weather will be bad, yellow alert for heavy rain! Possibility of damage to crops and falling of trees, danger of landslides in sensitive are

उत्तराखंड में मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। 19 से 23 अप्रैल तक मौसम विभाग की ओर से पूर्वानुमान जारी किया गया है । तेज बारिश और ओलावृष्टि से वृक्षारोपण , बागवानी और खड़ी फसलों को नुकसान पहुंच सकता है । इसके साथ ही विभाग ने खुले स्थानों पर वाहन व मवेशियों को न रखने की हिदायत दी है । तेज ओलावृष्टि से वाहन व मवेशी को नुकसान होने की संभावना है ।

 आज बुधवार यानी 19 अप्रैल को मौसम विभाग के अलर्ट के मुताबिक ही मौसम ने करवट भी बदल ली है और कई मैदानी इलाकों में ठंडी हवाएं चल रही है आसमान मे भी बादल छाए हुए हैं, मौसम बदलने में से  मैदानी भागों के लोगो को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। 

गंगोत्री धाम की पहाड़ियों और गौमुख के आसपास के क्षेत्रों में बर्फबारी भी हुई है। जबकि यमुना घाटी सहित निचले इलाकों में रूक - रूक कर बारिश हुई।मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के जिलों में कहीं - कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने , हल्की बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है । मौसम विभाग की ओर से पिथौरागढ़ , बागेश्वर , चमोली , उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग जिले में कहीं - कहीं तेज बौछार के साथ भारी वर्षां का येलो अलर्ट जारी किया गया है । जबकि संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन और चट्टान गिरने के अलावा कुछ जगहों पर अवशेष जमा होने के चलते सड़क अवरोध होने की संभावना भी जताई है ।