Oct 10, 2026 Login
Awaaz24x7-government

उत्तराखंड UKSSSC पेपर लीक ब्रेकिंग:29वीं गिरफ्तारी-पीसीओ चलाने से लेकर छोटे इलेक्ट्रॉनिक्स सामान बेचते-बेचते बेसिक स्कूल का टीचर बना बलवंत सिंह रौतेला हुआ गिरफ्तार!

Uttarakhand UKSSSC Paper Leak Breaking: 29th Arrest - From running PCO to selling small electronics items, Balwant Singh Rautela became a teacher of Basic School arrested!

UKSSSC पेपर लीक मामले में कुमाऊं से एक और शिक्षक गिरफ्तार  हुआ है इसके साथ ही STF को ये 29वीं सफलता प्राप्त हुई है।
एसटीएफ ने कुमाऊं के दो रिजॉर्ट में यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में नकल की पोल खोलते हुए लोहाघाट के राजकीय प्राथमिक विद्यालय लोहाघाट बेसिक शिक्षक बलवंत सिंह रौतेला को गिरफ्तार कर लिया है। बलवंत को हल्द्वानी से गिरफ्तार किए शशिकांत का दाहिना हाथ माना जा रहा है। हैरानी के बात ये है कि बलवंत सिंह रौतेला पीसीओ चलाने से लेकर छोटे इलेक्ट्रॉनिक्स सामान बेचते-बेचते बेसिक स्कूल का टीचर बन बैठा।
इस मामले में अब तक एसटीएफ 29 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।
एसटीएफ के अनुसार, आरोपी बलवंत ने उत्तर प्रदेश के नकल माफिया शशिकांत के माध्यम से पेपर लीक किया था। उसने करीब 40 छात्रों को इकठ्ठा कर प्रश्नपत्र उपलब्ध कराया था। यह सारा खेल कुमाऊं के ही एक रिजॉर्ट में हुआ। अधिकांश छात्रों को चिन्हित कर लिया गया है। एसटीएफ अब तक दो रिजॉर्ट की पोल खोल चुकी है।एसटीएफ के मुताबिक इस सामूहिक नकल में शामिल अधिकांश छात्रों को चिन्हत कर लिया गया है, जो परीक्षा से दो दिन पूर्व रिजॉर्ट में जुटे थे।