Oct 10, 2026 Login
Awaaz24x7-government

उत्तराखंड: ट्रांसफर से नाराज हुए IAS अधिकारी के इस्तीफे की खबरों से चर्चाओं का बाजार हुआ गर्म!

Uttarakhand: The news of the resignation of the IAS officer who was angry with the transfer went viral

उत्तराखण्ड ब्यूरोक्रेसी से एक खबर वायरल हो रही है जिसकी सत्यता अभी सामने नही आई है लेकिन देहरादून में इस धमाकेदार खबर की चर्चाएं खूब हो रही है। राजधानी देहरादून के सूत्रों के अनुसार एक IAS अधिकारी ने अपने ट्रांसफर से नाराज होकर अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। IAS ने मुख्य सचिव को अपना इस्तीफा सौंपा है, हालांकि इस्तीफे के पीछे  की सच्चाई और स्पष्ट कारणों का अभी तक पता नही चल पाया है। सोशल मीडिया में भी चर्चाओं का बाजार गर्म है की एक IAS अपने ट्रांसफर से बेहद नाराज था। उक्त IAS को एक जिले में डीएम पद पर तैनात बताया जा रहा है।

IAS अधिकारी के ऊपर जनप्रतिनिधियों का यह आरोप था कि यह आईएएस अधिकारी फोन नहीं उठाता है इतना ही नहीं मीडिया कर्मियों के द्वारा भी इस अधिकारी की कई बार शिकायत की जा चुकी थी उसके बावजूद भी यह अधिकारी जनप्रतिनिधि और मीडिया कर्मियों के फोन उठाने से गुरेज कर रहे थे जिसके बाद महत्वपूर्ण जिम्मेदारी से इस अधिकारी का ट्रांसफर कर दिया गया है।