Oct 09, 2026 Login
Awaaz24x7-government

उत्तराखंड को एक बार फिर मिली बड़ी सौगात! प्रदेश में खुलने जा रहे चार सैनिक और पांच केंद्रीय विद्यालय! शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने दी जानकारी

Uttarakhand once again got a big gift! Four Sainik and five Kendriya Vidyalayas are going to be opened in the state! Education Minister Dhan Singh Rawat gave information

उत्तराखंड को एक बार फिर से बड़ी सौगात मिलने जा रही है। केंद्र सरकार की तरफ से देशभर में करीब 100 सैनिक स्कूल खोले जा रहे हैं, जिसमें चार उत्तराखंड में खुलेंगे। इन स्कूलों में राज्यों के बच्चों को दाखिला मिल सकेगा। इसके अलावा पांच केंद्रीय विद्यालय भी उत्तराखंड में खुलने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और सूबे के शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत लंबे समय से इस प्रयास में लगे हुए थे। 

बताया जा रहा है कि इस मामले में खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से कई बार मुलाकात की तब कहीं जाकर उत्तराखंड में चार नए सैनिक स्कूल और केंद्रीय विद्यालय खुलने का रास्ता साफ हुआ। अब इस मामले में उत्तराखंड शिक्षा विभाग की तरफ से केंद्र को प्रस्ताव बना कर भेज दिए थे जिसके बाद केंद्र की तरफ से भी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक पहले चरण में दो सैनिक स्कूल खोले जाएंगे, जो पौड़ी और उधमसिंह नगर जिले में खुलेंगे। वहीं दूसरे चरण में हरिद्वार और देहरादून में स्कूल खोले जाने की योजना है। इस बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री धन सिंह ने बताया कि प्रदेश के अधिकांश युवा सेना में जाने का जज्बा रखते हैं। ऐसे ये सैनिक स्कूल उनकी सेना में जाने की राह तो आसन करेंगे, जहां देश सेवा के लिए सही मार्गदर्शन मिलेगा। सरकार का प्लान पौड़ी में वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की जन्म भूमि पीठसैंण में स्कूल खोलने का है। क्योंकि वो जगह स्कूल के लिए पूरी तरह से उपयुक्त है. वहीं प्रदेश में जो पांच केंद्रीय विद्यालय खुलने जा रहे हैं उसमें दो अल्मोड़ा, एक पौड़ी जिले के कोटद्वार दो टिहरी जिले के नरेंद्र नगर और प्रतानगर में स्थापित होंगे। राज्य सरकार ने केंद्र को प्रदेश में और भी स्कूल खोलने के प्रस्ताव भेजे हैं। इसके साथ ही राज्य सरकार ने केंद्र से मांग है कि राज्य में पहले से ही जो केंद्रीय विद्यालय चल रहे हैं उनमें और बेहतर व्यवस्था की जाए।  देश में इस समय 33 सैनिक स्कूल चल रहे हैं जिन्हें केंद्र सरकार संचालित करती है। यह स्कूल विशेष जरूरत को ध्यान में रखकर बनाए गए थे. इन स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई होती है और सीबीएसई बोर्ड के तहत यह स्कूल इनपैनल हैं। सैनिक स्कूल में एडमिशन लेने के लिए हर साल केंद्र सरकार परीक्षा आयोजित कराती है जिसे पास करने के बाद छात्र का मेडिकल टेस्ट और इंटरव्यू होता है जिसके बाद ही किसी छात्र का सैनिक स्कूल में चयन होता है।