उत्तराखंड: बारिश से हुए भूस्खलन में प्रदेश की कई सड़कें बंद! बुधवार को 42 जेसीबी मशीन लगीं रही सड़को को खुलवाने में! आज भी है बारिश का ऑरेंज और येल्लो अलर्ट
उत्तराखंड के सात पर्वतीय जिलों में आज (बुधवार) भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से नैनीताल, चम्पावत, टिहरी, पौड़ी, देहरादून, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं तेज गर्जन के साथ भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
अन्य जिलों में आकाशीय बिजली चमकने और तेज बौछार की कई दौर की बारिश होने के आसार है। इसके अलावा विभाग ने संवेदनशील इलाकों में हल्के से मध्यम भूस्खलन और चट्टान गिरने से कहीं-कहीं सड़कें और राजमार्गाें के अवरुद्ध होने की संभावना जताई है। आज यानी 29 जून को भी प्रदेश भर में बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है।
बारिश के बाद से कई स्थानों पर भूस्खलन की घटनाओं के कारण प्रदेश में कई सड़कें बंद हो गई हैं। लोनिवि प्रमुख अभियंता दीपक यादव ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि प्रदेश में एक स्टेट हाईवे एक मुख्य जिला मार्ग, 20 ग्रामीण सड़के,और पीएमजीएसवाई की 29 सड़कें बंद है। बुधवार को सड़कों को खोलने के काम मे 42 जेसीबी मशीनों को लगाया गया है। उन्होंने बताया कि सड़कों को खोलने के काम में किसी तरह की कोताही नहीं बरती जाएगी, जो अधिकारी कर्मचारी इस काम में लापरवाही बरतेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।