उत्तराखण्डः हरिद्वार में गरजे गृहमंत्री शाह! राहुल गांधी को घेरा, बोले- जो देश का नागरिक नहीं, उसे बाहर करेंगे

Uttarakhand: Home Minister Shah roared in Haridwar, cornering Rahul Gandhi, saying, "Anyone who is not a citizen of the country will be expelled."

हरिद्वार। गृहमंत्री अमित शाह आज शनिवार को उत्तराखण्ड के दौरे पर हैं। उन्होंने हरिद्वार में उत्तराखंड सरकार के 4 साल पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान जहां उन्होंने करोड़ों की परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किया, वहीं विशाल जनसभा को भी संबोधित किया। जनसभा के दौरान गृहमंत्री शाह ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। इससे पहले यहां पहुंचने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत तमाम पदाधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। जनसभा को सम्बोधित करते हुए गृहमंत्री शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तराखंड के 25 साल का महोत्सव शुरू करवाया। उन्होंने कहा कि एक जमाना था जब उत्तराखंड अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहा था। आज राज्य की अलग पहचान बन चुकी है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के अस्तित्व को बचाने के लिए यहां के युवा मैदान में थे। तब कांग्रेस और समाजवादी पार्टियों ने उनका दमन किया था। अमित शाह ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने उत्तराखंड राज्य का निर्माण किया। जनसभा को संबोधित करते हुए घुसपैठियों को लेकर गृहमंत्री शाह ने राहुल गांधी पर हमला किया। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि जो देश का नागरिक नहीं, उसे बाहर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केदारनाथ से कन्या कुमारी तक, राहुल बाबा को जितना विरोध करना है करें। उन्हें हर चीज में नकारात्मक दिखती है। नौ साल में भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा। हरीश रावत पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे। जनता ने देश से तुष्टिकरण की राजनीति को समाप्त किया।