Aug 22, 2026 Login

सूचना: रुद्रपुर में सोमवार को 7 घंटे बिजली कटौती! दानपुर और नवोदय उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ता रहेंगे प्रभावित

Notice: 7-hour power outage in Rudrapur on Monday! Consumers connected to the Danpur and Navodaya substations will be affected.

रुद्रपुर। विद्युत वितरण खंड-द्वितीय रुद्रपुर के अंतर्गत सोमवार, 24 अगस्त 2026 को बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड की ओर से जारी सूचना के अनुसार दानपुर और नवोदय उपकेंद्र से जुड़े सभी उपभोक्ताओं की विद्युत आपूर्ति सुबह से शाम तक बाधित रह सकती है। विभाग के मुताबिक लाइन के अनुरक्षण कार्य, उपकेंद्रों के रखरखाव तथा वृक्षों की कटिंग-छंटाई से संबंधित कार्य प्रस्तावित हैं। इन कार्यों के चलते बिजली आपूर्ति को पूर्ण अथवा आंशिक रूप से बाधित किया जाएगा। विभाग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 24 अगस्त को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक, यानी करीब सात घंटे बिजली आपूर्ति प्रभावित रहने की संभावना है। इस दौरान दानपुर और नवोदय उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को बिजली कटौती का सामना करना पड़ सकता है। उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे आवश्यक विद्युत संबंधी कार्य और जरूरी तैयारियां पहले ही पूरी कर लें, ताकि कटौती के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।