Oct 10, 2026 Login
Awaaz24x7-government

उत्तराखंड: लॉकडाउन के दौरान शुरू किया था हिंदू युवक ने क्रिप्टो में ट्रेडिंग करना! ट्रेडिंग करते करते बन गया इस्लाम का कट्टर समर्थक, परिजनों ने रोका तो करने लगा मारपीट, केस हुआ दर्ज

Uttarakhand: Hindu youth started trading in crypto during the lockdown! Became a staunch supporter of Islam while trading, when family members stopped him, he started fighting, case registered

इनदिनों धर्मांतरण के मामले बढ़ने लगे है। हिंदुओ के परिवार अपने बच्चों पर नजर रखने में नाकाम साबित हो रहे हैं। अब देहरादून से धर्मांतरण का मामला सामने आया है जो ऑनलाइन वर्किंग करने वाले युवाओं के लिए एक अर्लट है।
लॉकडाउन के दौरान देहरादून के डोईवाला में एक युवक ने  क्रिप्टो में ट्रेडिंग की शुरूआत की थी। जिसके बाद वह कुछ इस्लामिक ग्रुप से जुड़ गया। फिर उसने उर्दू बोलना और नमाज पढ़ना सीख लिया। इसी बीच वह इस्लाम कट्टर समर्थक बन गया।


युवक इस्लाम का इतना कट्टर समर्थक बन गया है कि वो दिन में पांच बार नमाज पढ़ता है। जब परिजनों ने उसे ऐसा करने से रोका तो वो उनसे मारपीट करने लगा। जिसके बाद परिजनों ने खुद उसकी शिकायत पुलिस में की है।
 जहां एक युवक पिछले तीन-चार साल से घर पर ही बंद रह रहा था। जिसके बाद अचानक वह खुद को मुस्लिम कहने लगा। जब उसके माता-पिता ने उसे रोका तो उसने उनके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। मामले का खुलासा तब हुआ जब युवक के पिता ने थाने में तहरीर दी। उनका कहना है कि उनका बेटा वैभव बिजल्वाण पिछले तीन-चार साल से घर पर ही बंद रहता है। बाहर कहीं भी नहीं जाता है। घर में रहते हुए उसने नमाज पड़ना सीख लिया है। जिसके बाद वह खुद को मुस्लिम कहने लगा है। जब उसके परिजनों ने उसे रोका तो वह उनसे मारपीट करने लगा। समय बितते ही वह परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी अभद्रता करने लगा है। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को इस बात की जानकारी दी है।

क्रिप्टो में ट्रेडिंग करते-करते बन गया इस्लाम का कट्टर समर्थक
शिकायत मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि वैभव बिजल्वाण ने पॉलीटेक्निक की पढ़ाई की है।
पुलिस ने वैभव का लैपटॉप कब्जे में ले लिया है। जिसके बाद पुलिस का कहना है कि प्रथमदृष्टया वह डिप्रेशन में लग रहा है। लेकिन फिर भी उससे पूछताछ जारी है। वैभव के लैपटॉप में यूट्यूब वीडियो की इतिहास भी मिला है। यह चैनल कहीं का है और कौन इसे चला रहा है, पुलिस इसकी जांच कर रही है।