Oct 09, 2026 Login
Awaaz24x7-government

उत्तराखंड: बदरीनाथ हाईवे पर वाहन की चपेट में आने से गुलदार के शावक की मौत! कार्रवाई में जुटा वन विभाग

Uttarakhand: Guldar's cub dies after being hit by a vehicle on Badrinath Highway! Forest department engaged in action

श्रीनगर में बदरीनाथ हाईवे पर एसएसबी के सीटीसी के सामने एक वाहन की चपेट में आने से गुलदार के शावक की मौत हो गई। पुलिस ने वन विभाग को इसकी सूचना दी। वन विभाग की टीम शावक के शव को कब्जे में लेकर नागदेव रेंज पौड़ी ले गई। कोतवाल श्रीनगर विनोद गुसांई ने बताया अज्ञात वाहन की चपेट में शावक के आने पर रात में ही वन विभाग को तत्काल सूचना दे दी गई थी। आगे की कार्रवाई वन विभाग कर रहा है।