उत्तराखण्डः फलों की बिक्री को लेकर बवाल! आमने-सामने आए दो समुदायों के लोग, पुलिस ने सूझबूझ से शांत कराया मामला

Uttarakhand: Chaos erupts over fruit sales! Members of two communities clash, police intervene to resolve the situation.

देहरादून। देहरादून में उस समय तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई, जब फलों की बिक्री को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दो समुदायों के लोग इकट्ठा हो गए। मामले की सूचना पर पुलिस प्रशासन भी अलर्ट हो गया और दोनों पक्षों को शांत कराकर स्थिति को नियंत्रण में लिया। साथ ही घटना के संबंध में पीड़ित पक्ष द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामला नगर कोतवाली के गांधी ग्राम क्षेत्र का है। 
जानकारी के अनुसार बुधवार शाम को क्षेत्र में फल की ठेली से कुछ युवकों ने फल खरीदा था, उनमें से कुछ थोड़े खराब निकल गए। जब युवक वापस करने आए तो वापस करने के साथ-साथ फल विक्रेता बुजुर्ग महिला के साथ गाली गलौज करने लगा, उसके बाद कुछ अन्य युवकों ने फल विक्रेता बुजुर्ग महिला से हाथापाई भी कर दी। इसके बाद स्थानीय सभी लोग मौके पर एकत्रित हो गए और स्थिति बिगड़ने लगी। देखते ही देखते दोनों समुदाय के लोग इकट्ठा हो गए और मौके पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई। सूचना पर लक्ष्मण चौक और कोतवाली नगर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराकर स्थिति को नियंत्रण में लिया। साथ ही घटना के संबंध में पीड़ित पक्ष द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।