उत्तराखंड: हिंदू बच्चियों को मुस्लिम नाम रखवाकर कबाड़ी ने जबरन मदरसे में दिलवाया एडमिशन! कलमा पढ़ती, इस्लाम मे क्या है हराम बताती बच्ची की वीडियो हुई वायरल
उत्तराखंड में धर्म परिवर्तन यानी धर्मांतरण कानून और सख्त हो जाने और इसके प्रावधान उत्तर प्रदेश से भी कठोर होने के बावजूद राजधानी के पास जोगीवाला से कुछ हिंदू बच्चियों को मदरसे में जबरन इस्लाम की शिक्षा देने का मामला सामने आया है। इस मामले से सम्बंधित एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रही है जिसे हिंदू जागृति अभियान के फेसबुक पेज द्वारा शेयर किया गया है। वीडियो में दिखाई दे रही एक बच्ची का असली नाम अवंतिका शर्मा है जिसे एक कबाड़ी ने मदरसे में दाखिला दिलवाया और वहाँ उसका मुस्लिम नाम रखकर इस्लाम की शिक्षा दिलवानी शुरू कर दी। वीडियो में बच्ची कलमा पढ़ती भी दिखाई दे रही है,इतना ही नही बच्ची वीडियो में ये भी कह रही है कि मदरसे में उन्हें ये सिखाया जा रहा है कि इस्लाम मे क्या क्या हराम है। बच्ची कह रही है कि इस्लाम मे गाना गाना, सुनना, टीवी देखना,हाफ कपड़े पहनना इत्यादि इस्लाम मे हराम है। हिंदू बच्ची के साथ उसकी मौसी भी दिखाई दे रहीं है जिन्होंने बच्ची को कबाड़ी से बचाया।
मौसी का नाम राधा है। राधा वीडियो में बता रही है कि उसकी तीसरे नम्बर की बहन विनीता शर्मा का अपने पति से मनमुटाव हुआ था, एक कबाड़ी उनके घर आता जाता था, उस कबाड़ी ने मौके का फायदा उठाकर विनीता को बहलाफुसला दिया और विनीता पूरी तरह अब उनके ही बहकावे में है। कबाड़ी ने विनीता के बच्चों को मदरसे में नाम बदलकर मुस्लिम नाम से एडमिशन करवा दिया। कबाड़ी ने अवंतिका का नाम अरहान लिखवाया जबकि उसकी बाकी बहनों का नाम समाना और हया लिखवाया,इन नामो से ये बच्चे मदरसों में पढ़ने लगे। राधा ने आरोप लगाया कि जब हमने विरोध किया तो कबाड़ी की बीवी ने घर आकर हमारे साथ मारपीट भी की और जान से मारने की धमकी दी। हम इस मामले में जोगीवाला पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाने गए,लेकिन पुलिस ने कहा कि इस मामले में सबूत दीजिये। राधा ने आरोप लगाया कि जोगीवाला पुलिस से विश्वास उठ गया है, पुलिस पर भरोसा मत करना। वही बच्ची की दूसरी मौसी ने बताया कि वो कबाड़ी दीपनगर नारी निकेतन के पीछे रहता है। वीडियो में बच्ची कहती दिखाई दे रही है कि अब उसे अपनी मम्मी के साथ नही रहना बल्कि मौसियों के साथ रहना है।