Oct 10, 2026 Login
Awaaz24x7-government

उत्तराखंड ब्रेकिंग:उत्तराखंड से दिल्ली के रास्ते मे पड़ने वाले अधिकृत ढाबों और रेस्टोरेंट से वसूला जाएगा शुल्क,यात्रियों को मिलेगी विशेष सुविधा,कहीं और बस रोकी तो ड्राइवर कंडक्टर से भी उल्टा वसूला जाएगा जुर्माना,

Uttarakhand Breaking: Fee will be charged from authorized dhabas and restaurants on the way from Uttarakhand to Delhi, passengers will get special facility, if the bus is stopped somewhere else, the

उत्तराखंड परिवहन निगम ने रेवेन्यू बढ़ाने और ढाबा रेस्टोरेंट संचालकों द्वारा मनमाने ढंग से चार्ज करने पर रोक लगाने का नया तरीका खोज निकाला है अब उत्तराखंड से दिल्ली जाने वाले रास्तों में जो भी अधिकृत ढाबे और रेस्टोरेंट होंगे उनसे निगम की ओर से प्रति बस ठहराव पर 355 रुपये शुल्क वसूला जाएगा। उत्तराखंड परिवहन निगम महाप्रबंधक(संचालन) दीपक जैन ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार रुड़की डिपो, ग्रामीण डिपो, पर्वतीय और श्रीनगर डिपो से दिल्ली जाने वाली बसों के ठहराव के लिए खतौली मुजफ्फनगर स्थित स्वामी क्वालिटी कैफे को तीन माह के लिए अधिकृत किया गया है। रेस्टोरेंट संचालक की ओर से यात्रियों को गुणवत्ता युक्त खाना, शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। संचालक की ओर से प्रति ट्रिप पर प्रत्येक बस का 355 रुपये शुल्क का भुगतान कंडक्टर को किया जाएगा।
निगम ने ड्राईवर व कंडक्टर को अनिवार्य रूप से बस को अधिकृत रेस्टोरेंट पर रोकने के निर्देश दिए गये हैं। यदि बस को अन्य ढाबों पर रोका गया तो ड्राइवर व कंडक्टर को एक हजार रुपये जुर्माना भरना होगा। रेस्टोरेंट संचालक की ओर से रजिस्टर में बस के आने और जाने का समय अंकित किया जाएगा। सहायक महाप्रबंधक जांच दल के साथ समय-समय पर निरीक्षण करेंगे। इसमें अधिकृत रेस्टोरेंट में खाने की गुणवत्ता और दरों को भी देखा जाएगा।
उत्तराखंड परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक रोहित मीणा ने मीडिया को बताया कि अब ढाबा संचालक यात्रियों को नहीं लूट सकेंगे, उन्होंने बताया कि ढाबों का लंबे समय से टेंडर नहीं हो पाया था। उसी टेंडर को अब खोल दिया गया है। जिसके लिए परिवहन विभाग की दो टीमें हल्द्वानी रूट और दिल्ली रूट में चेकिंग कर रही है इतना ही नहीं पुराने ढाबों का विश्लेषण भी करते हुए उसकी रिपोर्ट भी तैयार कर रही है।
नए प्लान के तहत बस की सभी सीटों पर एक होलोग्राम लगा होगा, उसके जरिए यात्री सीट पर बैठे हुए ही ऑर्डर कर सकता है। सबसे बढ़िया बात ये है कि वो सामान यात्री को सीट पर बैठे हुए मिलेगा और वो वह भी सिर्फ प्रिंट रेट पर। जिसके बाद ओवर रेटिंग पर सीधे-सीधे लगाम लगेगी।