Aug 19, 2026 Login

Uttarakhand Breaking: मोदी कैबिनेट में अजय! जीत की तीसरी हैट्रिक ने बढ़ाया कद, कुशल राजनीतिज्ञ की श्रेणी में हुए शामिल

Uttarakhand Breaking: Ajay in Modi cabinet! Third hat-trick of victory increased his stature, joined the category of skilled politician

अल्मोड़ा/नई दिल्ली। अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ सीट से लगातार तीसरी बार जीत की हैट्रिक लगाने वाले सांसद अजय टम्टा ने आज मोदी कैबिनेट में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। उन्होंने राज्यमंत्री पद की शपथ ली। बता दें कि 2014 में जब टम्टा पहली बार निचले सदन के लिए चुने गए थे, तो उन्हें मोदी मंत्रिमंडल में कपड़ा राज्यमंत्री बनाया गया था। बता दें कि अल्मोड़ा संसदीय सीट पर जीत की हैट्रिक लगाने वाले अजट टम्टा चौथे नेता बने हैं। इससे पहले यह रिकार्ड कांग्रेस के जंग बहादुर बिष्ट, पूर्व सीएम हरीश रावत और भाजपा के बची सिंह रावत के नाम दर्ज था। लोकसभा चुनाव में अजय की लगातार तीसरी जीत ने उनका कद बढ़ाने का काम किया है और वह एक कुशल राजनीतिज्ञ की श्रेणी में शामिल हो गए हैं।