Oct 10, 2026 Login
Awaaz24x7-government

उत्तराखंड ब्रेकिंग: उदयपुर के बाद अब उत्तराखंड में नूपुर शर्मा के समर्थक बीजेपी नेता को मिली जान से मारने की धमकी! पुलिस से सुरक्षा की लगाई गुहार, परिजनों ने कहा शिकायत को गंभीरता से ले पुलिस

 Uttarakhand Breaking: After Udaipur, now Nupur Sharma's supporter BJP leader gets death threats in Uttarakhand! Appealed to the police for protection, the relatives said that the police should take

नूपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट करना अब जान का खतरा बनता जा रहा है। कट्टरपंथी विचारधारा के मुस्लिम अब नूपुर शर्मा के समर्थकों के पीछे हाथ धो कर पड़ने लगे है। राजस्थान के उदयपुर में टेलर मास्टर कन्हैया की हत्या के बाद से पूरे देश में बवाल मचा हुआ है। इधर उत्तराखंड में भी अब नूपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट करने के बाद बीजेपी कार्यकर्ता को जान से मारने की धमकी मिली है।

मामला रुड़की का है । यहां भाजपा नेता गौरव त्यागी ने नूपुर शर्मा के पक्ष में एक पोस्ट की थी ,जिसके बाद उनको लगातार जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं । भाजपा नेता गौरव त्यागी ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है कि उन्हें फोन पर लगातार जान से मारने की धमकी मिल रही है।

बुधवार को गौरव त्यागी ने अन्य पदाधिकारियों के साथ कोतवाली पहुंचकर पुलिस में तहरीर दी। उन्होंने पुलिस को बताया की उन्होंने भाजपा से निलंबित नेता नुपूर शर्मा के समर्थन में सोशल मीडिया में पोस्ट की थी । उसके बाद से ही उनको कई नंबरों से लगातार जान से मारने की धमकी मिल रही है,जिसके बाद गौरव ने पुलिस से सुरक्षा को लेकर गुहार लगाई है। उधर गौरव त्यागी के परिजन भी उदयपुर की दिल दहलाने वाली घटना के बाद से बेहद चिंतित और परेशान हैं। उन्होंने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है।