उत्तराखंड: टिहरी में गहरी खाई में गिरा बोलेरो वाहन ! हादसे में दो लोगों की मौत,चार घायल
उत्तराखंड के टिहरी जिले तहसील नरेंद्रनगर क्षेत्रांतर्गत हिंडोलाखाल-नीरगड्डू मोटर मार्ग पर एक बोलेरो खाई में गिर गई। इस हादसे में चार लोग घायल हो गए। जबकि दो लोगों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वाहन ऋषिकेश से आगराखाल की ओर जा रहा था। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने बताया कि कखुर के पास सड़क से नीचे खाई में गिरने से दुघर्टनाग्रस्त हो गई। वाहन में कुल 6 लोग सवार थे। चार लोगों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया। जबकि दो लोगों को नरेंद्रनगर अस्पताल ले जाया गया। बताया कि एम्स से मिली जानकारी के अनुसार दो घायलों बबलू उर्फ संजीत एवं दिलबर की मौत हो गई है।अन्य सभी घायल ठीक हैं। जानकारी के अनुसार वाहन में दिलबर पुत्र ज्ञान सिंह निवासी ग्राम कोथली कुसराणी नरेंद्र नगर,शीला पत्नी दिलबर,आरव पुत्र दिलबर,शिवांशी पुत्री दिलबर,बबलू उर्फ संजीत पुत्र रणजीत सिंह,सुनील पुत्र छप्पन सिहं मौजूद थे।