Oct 09, 2026 Login
Awaaz24x7-government

उत्तराखंड: धामी सरकार का बड़ा तोहफा! प्रदेश को युवाओं को मिलेंगी 24 हजार नौकरियां

Uttarakhand: Big gift from Dhami government! The youth of the state will get 24 thousand jobs

धामी सरकार इस साल प्रदेश के युवाओं को 12 हजार नौकरियां देगी। अब तक सरकार 10 हजार नौकरियां दी चुकी हैं और बाकी प्रक्रिया में हैं। साल के अंत तक युवाओं को 24 हजार नौकरियां मिल जाएंगी, जो अब तक की सरकारों में सबसे ज्यादा होंगी।


पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कहा 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को कई सेवा कार्यक्रमों के माध्यम से सेवा पखवाड़े के रूप में दो अक्तूबर तक व्यापक रूप में मनाया जाएगा। इसी दिन विश्वकर्मा दिवस भी है। इस दिन हस्तकला से जुड़े लोगों के साथ कई कार्यक्रमों व पीएम के व्यक्तित्व एवं कृतित्व आधारित प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। 18 सितंबर को मैदानी जिलों में विधानसभा स्तर और पर्वतीय जिलों में जिलास्तर पर रक्तदान शिविर लगेंगे। 19 से 24 सितंबर को ग्राम स्तर पर आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। 24 सितंबर को मन की बात कार्यक्रम को भी बूथ स्तर पर कार्यकर्ता और पदाधिकारी सुनेंगे। बूथ समिति एवं पन्ना प्रमुखों की बैठक में सभी कार्यकर्ताओं का ओटीपी के माध्यम से बूथ सत्यापन का कार्य होगा। 25 सितंबर को पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर बूथ स्तर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम होंगे। 26 सितंबर से एक अक्तूबर तक बस्ती संपर्क अभियान चलेगा। दो अक्तूबर को गांधी जयंती के मौके पर सार्वजनिक स्थानों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। 16 सितंबर को सीएम पुष्कर धामी का जन्मदिन है, जिसे पार्टी प्रदेश स्तर पर युवा संकल्प दिवस के रूप में मनाएगी। कहा नकल निरोधक कानून के संरक्षण के बाद धामी सरकार अब तक लगभग 10 हजार सरकारी नौकरियां प्रदान कर चुकी है। उम्मीद है कि इसी वर्ष कुल 24 हजार सरकारी नौकरियां हमारी सरकार देने जा रही है, जो राज्य गठन के बाद से अब तक का सार्वकालिक रिकॉर्ड होगा।