Oct 10, 2026 Login
Awaaz24x7-government

उत्तराखंड:अंकिता हत्याकांड के अहम गवाह ने किए कई बड़े खुलासे!रिजॉर्ट का मालिक करता था शोषण और मारपीट!रिजॉर्ट में अंकिता के साथ होती थी अश्लील हरकतें!आखिर कौन था वो चीफ गेस्ट जिसे चाहिए थी एक्स्ट्रा सर्विस?

Uttarakhand: An important witness of the Ankita murder case made many big revelations! The owner of the resort used to exploit and assault! Ankita used to have obscene acts in the resort! After all,

उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है।  मुख्य गवाह रिजॉर्ट कर्मी विवेक आर्य ने आज सनसनीखेज बयान दिए है। विवेक आर्य ने कोर्ट को बताया कि 106 नंबर कमरे में मैनेजर सौरभ भास्कर ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया था। विवेक ने ये भी खुलासा किया कि वनंतरा रिजॉर्ट का मालिक पुलकित आर्य भी उसका शारीरिक शोषण करता  और मारपीट करता था।

 

विवेक आर्य ने ये भी बताया कि  वो केवल हाईस्कूल पास है उसने वनंतरा रिजॉर्ट में हाउस कीपिंग की नौकरी के लिए अप्लाई किया था। 9 सितंबर 2022 को 10 हजार 500 रुपये की सैलरी के साथ उसने वनंतरा रिजॉर्ट में नौकरी ज्वाइन की थी।दूसरे दिन उसने वहां की प्रॉपर्टी और हर चीज देखी थी, उसी दिन रात में उसने सुना कि रिजॉर्ट में किसी की मारपीट भी हुई थी। अगले दिन पता चला कि अंकिता के साथ ही मारपीट हुई थी। विवेक ने आगे बताया कि 11 सितंबर को अंकिता विवेक के पास आई और उसने बताया कि रात को पुलकित आर्य और सौरभ भास्कर ने ड्रिंक कर मुझे किस करने की कोशिश की, इस बात पर मैंने पुलकित आर्य को थप्पड़ मारा, फिर रात में पुलकित आर्य ने मेरा गुस्सा रिंकू पर उतारा।उसने ये भी बताया कि इससे पहले भी दो सितंबर को बर्थडे पार्टी के दिन सौरभ भास्कर ने उसे रूम में लेजाकर ड्रिंक करवाई और उसके साथ अश्लील हरकतें करने की कोशिश की।  विवेक ने आगे ये भी बताया कि 14 सितंबर को रिसॉर्ट में अंकिता का दोस्त पुष्पदीप भी आया था वो 16 सितंबर तक रिजॉर्ट में ही रहा।उसने भी वहां नौकरी की थी,लेकिन फिर वो कहीं और चला गया। अगले दिन 17 सितंबर को अंकिता का फोन आया कि रिजॉर्ट में कोई चीफ गेस्ट आने वाला है जिसे एक्स्ट्रा सर्विस देने के लिए पुलकित आर्य उसे मनाने में लगा हुआ था।

वहीं पीड़ित पक्ष के वकील अजय पंत ने बताया कि 4 मई को कोटद्वार न्यायालय में सुनवाई के दौरान गवाह विवेक आर्य को पेश किया गया था,जबकि दूसरा गवाह कुछ कारणों की वजह से कोर्ट में नहीं आ पाया था।

वही अब मुख्य गवाह विवेक आर्य की गवाही के बाद उसकी सुरक्षा को लेकर भी पुलिस को चौकन्ना रहने की ज़रूरत होगी।