Oct 09, 2026 Login
Awaaz24x7-government

उत्तराखंड कृषि मंत्री जोशी मैक्सिको के लिए रवाना! अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में लेंगे भाग, जर्मनी का भी करेंगे दौरा

Uttarakhand Agriculture Minister Joshi leaves for Mexico! Will participate in international conference, will also visit Germany

उत्तराखंड के कृषि मंत्री एवं राज्यों के कृषि विपणन बोर्ड की राष्ट्रीय परिषद के अध्यक्ष गणेश जोशी रविवार को मैक्सिको के लिए रवाना हो गए। वह मैक्सिको के कानकुन शहर में विश्व संघ थोक बाजार के तत्वावधान में 25 अक्टूबर से होने वाले अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेंगे। कृषि मंत्री जोशी के साथ राज्यों के कृषि विपणन बोर्ड की राष्ट्रीय परिषद के प्रबंध निदेशक डॉ जगवीर सिंह यादव और क्षेत्रीय निदेशक व कृषि उत्पादन मंडी समिति देहरादून के सचिव विजय थपलियाल भी गए हैं। 28 अक्टूबर तक चलने वाले अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में 112 देशों के प्रतिनिधि भाग लेंगे।

सम्मेलन में कृषि विपणन को बढ़ावा और इस राह में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्पन्न चुनौतियों के समाधान को कदम उठाने पर मंथन होगा। बताया गया कि इस सम्मेलन के संपन्न होने के दो दिन बाद जर्मनी में भी कृषि विपणन और चुनौतियों को लेकर एक और सम्मेलन होगा। कृषि मंत्री जोशी इसमें भी भागीदारी करेंगे। नैनीताल जनपद के रामनगर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। रामनगर में फिर दो शराब की दुकानों में एक महीने में चोरों ने तीसरी बार हाथ साफ किया है। साथ ही चोर दुकान में शराब पीकर जमकर मौज मस्ती करते हैं और बेखौफ होकर निकल जाते हैं लेकिन पुलिस को भनक तक नहीं लगती है। फिलहाल पुलिस चोरों की तलाश में जुटी हुई है।  बता दें कि रामनगर के शहीद भगत सिंह चौक भवानीगंज इलाके में स्थित अंग्रेजी व देशी शराब की दुकान में 1 महीने के अंदर चोरों ने तीसरी बार चोरी की घटना को अंजाम दिया है। ये दोनों ही दुकानें एक दूसरे से लगी हुई हैं. इन दोनों दुकानों में पूर्व में दो बार चोरी का पुलिस आज तक खुलासा नहीं कर पाई है।  लेकिन चोरों ने फिर से दोनों दुकानों को निशाना बनाया है। अंग्रेजी शराब की दुकान के कर्मचारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि बीते देर रात एक बार फिर अज्ञात चोरों ने अंग्रेजी व देशी शराब की दुकान में तीसरी बार चोरी की है। उन्होंने बताया कि पूर्व में हुई चोरी का आज तक पुलिस खुलासा नहीं कर पाई है। उन्होंने बताया कि दीवार तोड़कर अज्ञात चोर दुकानों के अंदर घुसे थे। इसके बाद चोरों ने दोनों दुकानों से नकदी चुराने के साथ ही दुकान के अंदर रखी कीमती शराब की बोतलें भी तोड़ दी है और साथ ही महंगी शराब पी गए। उन्होंने बताया कि चोर दुकान से कितनी नकदी व शराब की बोतल चोरी कर कर ले गए हैं इसका मिलान किया जा रहा है।