Oct 10, 2026 Login
Awaaz24x7-government

उत्तराखंड: एक नई मिसाल!अंधविश्वासी और रूढ़िवादी लोगों को दिखाया एक पिता ने आईना! बेटी की पहली माहवारी पर दी पार्टी! केक काटकर मनाया जश्न, मेहमानों ने गिफ्ट में दिए सेनेटरी पैड्स

Uttarakhand: A new example! A father showed a mirror to superstitious and conservative people! Party on daughter's first menstruation! Celebrated by cutting cake, guests gifted sanitary pads

काशीपुर I भारत मे जहाँ आज भी कई जगह महिलाओं की महावारी को लेकर छुआछूत जैसी कुरीति बनी हुई है वहीं उत्तराखंड में ऐसे रूढ़िवादी लोगो को करारा जवाब देते हुए एक पिता ने अपनी बेटी की पहली माहवारी को सेलेब्रेट किया। उधम सिंह नगर में रहने वाले एक म्यूजिक टीचर ने माहवारी यानी पीरियड्स को लेकर समाज मे फैली भ्रान्तियों को खत्म करने के लिए ऐसा कदम उठाया है जो कि आज न सिर्फ उधमसिंह नगर बल्कि पूरे उत्तराखंड और देशभर में एक चर्चा बन गया।

गिरिताल काशीपुर निवासी जितेंद्र ने अपनी बेटी के पहले पीरियड्स के सेलिब्रेशन की फोटोज को अपने फेसबुक अकाउंट में शेयर किया है। उन्होंने बताया कि वह मूलरूप से ग्राम चांदनी बनबसा के रहने वाले हैं। उनके परिवार की भी पहले रूढ़िवादी सोच थी। विवाह के बाद जब उनकी पत्नी के साथ भी पीरियड्स को लेकर छुआछूत किया गया और पत्नी के जरिये ही उन्हें जब इसका पता चला तो उन्होंने पूरे परिवार और समाज की सोच बदलने की कोशिश की। मासिक धर्म कोई अपवित्रता नहीं है, ये एक प्राकृतिक प्रक्रिया है और जीवन का आधार है।उन्होंने सोचा था कि जब उनकी बेटी को पहले पीरियड्स आएंगे तो इसे वह उत्सव की तरह मनाएंगे। इसके तहत 17 जुलाई को उन्होंने बेटी के पहले मासिक धर्म पर समारोह आयोजित किया और केक काटकर जश्न मनाया। इस दौरान लोगों ने जितेंद्र की बेटी को कई उपहार दिए। कुछ लोगों ने उसे उपहारस्वरूप सेनेटरी पैड भी भेंट किए।


जितेंद्र की इस सोच को सोशल मीडिया से लेकर आम लोगों तक की सराहना मिल रही है। पीरियड का दर्द झेलने वाली अन्य बेटियां भी एक पिता की इस सोच पर गौरवान्वित हैं।