Oct 10, 2026 Login
Awaaz24x7-government

उत्तराखंड में मंत्रिमंडल के फेरबदल की अटकलें फिर तेज! गृहमंत्री अमित शाह से मिले सीएम धामी, यूसीसी के साथ कई और मुद्दों भी हुई चर्चा

Speculations of cabinet reshuffle in Uttarakhand intensify again! CM Dhami met Home Minister Amit Shah, discussed many other issues with UCC

उत्तराखंड सूबे के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने राजधानी दिल्ली में देर रात गृहमंत्री अमित शाह से मुलकात की। इस मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं। दरअसल उत्तराखंड में समान नागरिकता कानून का ड्राफ्ट तैयार होने के बाद सीएम धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से यह पहली मुलाकात की है।

वही इस मुलाकात के बाद माना जा रहा है कि समान नागरिकता कानून को लागू करने और कैबिनेट विस्तार को लेकर सीएम धामी ने गृह मंत्री से चर्चा की है। ये मुलाकात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर हुई। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच प्रदेश के कई और मामलों को लेकर भी चर्चा हुई। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भी मुलाकात की और राज्य से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की। सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री से सौंग बांध पेयजल परियोजना के लिए भारत सरकार से विशेष सहायता के तहत 1774 करोड़ की धनराशि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय वित्त मंत्री से उत्तराखंड की विशेष परिस्थितियों एवं सीमित वित्तीय संसाधनों के दृष्टिगत बाह्य सहायतित परियोजनाओं की ऋण राशि पर लगाई गई सीमा को हटाने का भी अनुरोध किया।