उत्तराखंड ब्रेकिंग: पीसीएस से आईएएस और पीपीएस से आईपीएस में ताबड़तोड़ प्रमोशन देखे कौन कौन हुए प्रमोट
देहरादून ब्यूरो:उत्तराखंड में प्रांतीय सिविल सेवा से भारतीय प्रशासनिक सेवा ( IAS) में पदोनत्त होने वाले अधिकारियों में छः वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों की डीपीसी सीएसआईआर में सम्पन्न हो गई, यही नहीं पीपीएस से आईपीएस में पदोन्नति के लिए 3 अफसरों के नाम पर जिसमें 2005 बैच के अफसरों में प्रमेन्द्र सिंह डोबाल जो कप्तान चमोली है और एसपी देहात देहरादून कमलेश उपाध्याय व ममता बोहरा के नाम पर समिति की मूहर लगी है।
वहीं अभी सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार 18 अधिकारियों के संघ लोक सेवा आयोग (Union Public Service Commission) ने राज्य सरकार द्वारा भेजे गए प्रस्ताव में से केवल छः अधिकारियों को पदोन्नत किया है, जिसमें प्रकाश चन्द्र,नवनीत सिंह,आशीष भटगांई, विनोद गिरी ,दीप्ती सिंह, प्रशांत आर्य के नाम बताये जा रहे है। जबकि इस पदोन्नति में 18 अधिकारियों के नामों की सूची भेजी गई थी, आपकों बता दें कि लम्बे समय से पदोन्नति कुछ कारणों के चलते रुकी हुई थी, जिसका दोबारा से प्रस्ताव बनाकर केन्द्रीय कार्मिक मंत्रालय (Union Ministry of Personnel) भेजा गया था ।
नोट: सूत्रों से मिली जानकारी के हवाले से ।