Awaaz24x7-government

दुखदः नगालैंड के राज्यपाल एल गणेशन का निधन! 80 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा, पीएम मोदी ने जताया शोक

Sad: Nagaland Governor L Ganesan passed away! He said goodbye to the world at the age of 80, PM Modi expressed condolences

नई दिल्ली। नगालैंड के राज्यपाल एल गणेशन का निधन हो गया है। उन्होंने 80 वर्ष की आयु में चेन्नई के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। बताया जाता है कि एल गणेशन विगत 8 अगस्त को अपने घर में गिर गए थे, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई थी। उन्हें उपचार के लिए चेन्नई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां शुक्रवार की शाम उन्होंने अंंतिम सांस ली। एल गणेशन के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) तमिलनाडु के पूर्व अध्यक्ष अन्नामलाई समेत कई कद्दावर नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर नगालैंड के राज्यपाल एल गणेशन के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। पीएम मोदी ने एक्स पोस्ट में उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए लिखा कि वह एक समर्पित राष्ट्रवादी के रूप में याद किए जाएंगे, जिसने अपना जीवन सेवा और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने (एल गणेशन ने) तमिलनाडु में बीजेपी के विस्तार के लिए कड़ी मेहनत की। तमिल संस्कृति से भी उनको गहरा जुड़ाव था। इलाकुमिरकवन और अलामेलु के एक ब्राह्मण परिवार से आने वाले एल गणेशन मध्य प्रदेश से राज्यसभा के भी सदस्य रह चुके हैं। उन्होंने फरवरी, 2023 में नगालैंड के राज्यपाल का पद्भार ग्रहण किया था और वह इसी पद पर थे। एल गणेशन अगस्त, 2021 से नगालैंड का राज्यपाल बनाए जाने तक मणिपुर के राज्यपाल रहे। 2022 के उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल के राज्यपाल रहे जगदीप धनखड़ ने जब इस्तीफा दे दिया था, तब एल गणेशन को ही इस राज्य का भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था।