Awaaz24x7-government

बड़ी खबरः 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में सम्मानित हुए फिल्मी सितारे! शाहरुख-रानी मुखर्जी को म‍िला नेशनल अवॉर्ड, दादा साहब फाल्के पुरस्कार से नवाजे गए मोहनलाल

Big news: Film stars honored at the 71st National Film Awards! Shah Rukh Khan and Rani Mukerji receive National Awards, and Mohanlal receives the Dadasaheb Phalke Award.

नई दिल्ली। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आज मंगलवार को 71वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान समारोह में शाहरुख खान, विक्रांत मैसी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वहीं रानी मुखर्जी सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के अवॉर्ड से सम्मानित हुईं। वहीं मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल को सबसे बड़े सम्मान से सम्मानित किया गया।

मोहनलाल को 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में फिल्म उद्योग में उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया गया।

इस दौरान सम्मान स्वरूप हॉल में मौजूद सभी लोगों ने खड़े होकर अभिनेता का उत्साहवर्धन किया। शाहरुख खान भी मोहनलाल के लिए तालियां बजाते नजर आए।

फिल्म जवान के लिए शाहरुख को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सम्मानित किया। वहीं रानी मुखर्जी को बेस्ट एक्ट्रेस के 71वें नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया। रानी-शाहरुख के अलावा एक्टर विक्रांत मैसी को भी बेस्ट एक्टर के सम्मान से नवाजा गया।

वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुपरस्टार मोहनलाल को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया। बता दें कि 1 अगस्त 2025 को राष्ट्रीय फिल्म अवॉर्ड 2023 के नामों का ऐलान किया गया था।