Oct 10, 2026 Login
Awaaz24x7-government

उत्तराखंड में 25 जून तक बारिश और तेज हवाओं का ऑरेंज अलर्ट जारी।

Orange alert issued for rain and strong winds till June 25 in Uttarakhand.

देहरादून समेत प्रदेश के कई क्षेत्रों में सुबह से ही तेज बारिश का सिलसिला देखने को मिला....मौसम विभाग ने पहले ही बारिश का पूर्वानुमान जारी किया था.....मौसम में आए बदलाव से तापमान में गिरावट देखने को मिली है। वहीं मौसम विभाग ने उत्तराखंड में 25 जून तक बारिश और तेज हवाओं का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 25 जून से बारिश में और तेजी आएगी, यह समय मानसून के औपचारिक तौर पर उत्तराखंड पहुंचने का रहेगा। नदी किनारे रहने वालों और यात्रा पर आने वालों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग ने गुरुवार को विशेष कर पर्वतीय क्षेत्र के जिलों में आकाशीय बिजली चमकने, तीव्र बौछार, 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। 23 को नैनीताल, चम्पावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिले में भारी बारिश की संभावना है। 24 व 25 जून को भी पर्वतीय जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। विभाग ने यात्रा को लेकर भी अलर्ट किया है। लोगों से मौसम का अपडेट लेने और बारिश में यात्रा टालने की सलाह दी है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 24-25 जून तक बारिश प्रदेश के सभी जिलों को कवर कर लेगी। यह प्रदेश में मानसून के पहुंचने का अनुमानित समय भी है। 

जबकि पहाडों के मुकाबले मौदानी क्षेत्रों में अभी भी तपती गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिली है, यहां कुछ इलाकों में बादल तो घिरे हैं लेकिन उसके साथ ही उमस भरी गर्मी से लोगों के पसीने छूट रहे हैं, जबकि पहाडों पर बारिश के चलते मौसम सुहाना बना हुआ है, जिससे लोग पहाडों की ओर जाना इस समय पसंद कर रहे हैं।