नैनीतालः डीएसए की 176वीं वार्षिक बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन! मनोज जोशी बने महासचिव और प्रो. डीएस बिष्ट चुने गए उपाध्यक्ष, खेल गतिविधियों को पहले की तरह जारी रखने की घोषणा

Nainital: A new executive committee was formed at the 176th annual meeting of the DSA! Manoj Joshi was elected General Secretary and Prof. DS Bisht was elected Vice President, announcing that sports

नैनीताल। मल्लीताल स्थित डीएसए सभागार में संस्था की 176वीं वार्षिक आम बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान नई कार्यकारिणी गठन व महासचिव व उपाध्यक्ष चुनने के लिए प्रस्ताव मांगे गए। जिसमें संस्था के सभी सदस्यों की सर्वसम्मति से मनोज जोशी को महासचिव व उपाध्यक्ष प्रो. डीएस बिष्ट चुन लिया गया। इस दौरान एडीएम विवेक राय, एसडीएम नवाजिश खलीक, पूर्व महासचिव अनिल गाड़िया, पूर्व सांसद महेंद्र पाल, किशन नेगी मौजूद रहे।निर्विरोध चुने गए डीएसए महासचिव मनोज जोशी द्वारा पत्रकारों से रूबरू होते हुए बताया कि डीएसए में खेल गतिविधियां पूर्व की तरह ही संचालित की जाएंगी। जिसका कैलेंडर संस्था द्वारा जारी किया जाएगा। खेल मैदान में आयोजित होने वाली ऐतिहासिक प्रतियोगिताएं ऑल इंडिया हॉकी रामपुर कप फुटबॉल प्रतियोगिता पूर्व की भांति आयोजित की जाएगी। मैदान में खिलाड़ियों को दिए जा रहे प्रशिक्षण और खेल विभाग की ओर से प्रमाण पत्र की सुविधा को लेकर कहा कि डीएसए के सहयोग और खिलाड़ियों के बेहतर भविष्य के लिए खेल विभाग का हमेशा स्वागत है और खेल विभाग द्वारा रखे गए प्रशिक्षक स्थानीय स्तर के होंगे और उनका नियंत्रण डीएसए द्वारा किया जाएगा।