रुद्रपुर महानगर महिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर मोनिका ढाली को मनोनीत किया

Monica Dhali nominated for the post of President of Rudrapur Mahanagar Mahila Congress Committee

उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और रुद्रपुर नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयरपर्सन मीना शर्मा और प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष और पूर्व विधायक सरिता आर्य ने रुद्रपुर महानगर महिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर मोनिका ढाली को मनोनीत किया है। उनके इस मनोनयन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं विशेषकर महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हुआ है। प्रदेश के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़ के आवास पर महानगर महिला कांग्रेस कमेटी की नव मनोनीत अध्यक्ष मोनिका ढाली को मनोनयन पत्र सौंपकर उनका फूल मालाओं से स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ ने सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओ को एकजुट होकर 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को ऐतिहासिक जीत दिलाने में कारगर भूमिका निभाने के लिए कहा।