Awaaz24x7-government

बड़ी कार्रवाईः सिडकुल की गर्ग इंडस्ट्री पर छापा! प्लांट सील, 20 लाख जुर्माने की संस्तुति

Big action: Raid on SIDCUL's Garg Industry! Plant sealed, 20 lakh fine recommended

रुद्रपुर। सिडकुल की गर्ग इंडस्ट्री में प्रदूषण बोर्ड, नगर निगम और सिडकुल प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई हुई। कार्रवाई के दौरान टीम को इंडस्ट्री में प्लास्टिक के गिलास बनते मिले। मौके से प्लास्टिक के गिलास समेत कच्चा माल कब्जे में लिया गया है। टीम ने प्लांट सील कर दिया और 20 लाख का जुर्माना लगाने की संस्तुति मुख्यालय को भेजी है। सिडकुल के सेक्टर तीन में गर्ग इंडस्ट्री है। इंडस्ट्री में प्लास्टिक के गिलास बनाए जाते हैं। प्रदूषण बोर्ड, नगर निगम और सिडकुल प्रशासन की टीम ने इंडस्ट्री में छापा मारा। छापेमारी के दौरान इंडस्ट्री में श्रमिक प्लास्टिक के गिलास बनाते मिले। प्रदूषण बोर्ड के अधिकारियों के मुताबिक इंडस्ट्री में तीन हाल में संचालित हो रहे प्लास्टिक सामग्री से भरे नग कब्जे में लिए और प्लांट को सील कर दिया। प्रदूषण बोर्ड के अधिकारी एसबी सिंह ने बताया कि इंडस्ट्री में तीसरी बार प्लास्टिक के गिलास बनते पकड़े हैं। पहली बार पकड़े जाने पर 10 लाख का जुर्माना लगाया गया था। इसके बावजूद इंडस्ट्री में गिलास बनाए जा रहे हैं। जब्त सामान निगम प्रशासन को सौंप दिया है और इंडस्ट्री पर 20 लाख जुर्माने की संस्तुति मुख्यालय के लिए भेजी है।