Oct 10, 2026 Login
Awaaz24x7-government

उत्तराखंड की मंजू कैड़ा को मिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पुरुस्कार, नर्सिंग क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों हेतु किया गया सम्मानित

Manju Kaida of Uttarakhand received the award from President Draupadi Murmu, honored for her excellent work in the nursing field

देवभूमि उत्तराखण्ड से मंजू कैड़ा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा नर्सिंग क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों हेतु " राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार -2022 " से सम्मानित किया गया,जिस पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की । उन्होंने कहा कि कोविड काल में जनसेवा एवं तम्बाकू निषेध अभियान में आपके द्वारा दिया गया अभूतपूर्व योगदान अत्यंत प्रशंसनीय है।

आपको बता दें कि रुद्रपुर में हुए एक दंगे के दौरान मंजू ने अस्पताल पहुंचे घायलों का अच्छी तरह से उपचार किया और उनकी देखभाल भी की। मंजू को यह पुरस्कार मिलने के बाद पूरे अस्पताल के कर्मचारियों और चिकित्सकों में खुशी का माहौल है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में नर्सिंग प्रोफेशनलों को वर्ष 2022 और 2023 के लिए राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार प्रदान किए।

राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार की स्थापना भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा वर्ष 1973 में नर्सों और नर्सिंग प्रोफेशनलों द्वारा समाज को प्रदान की गई सराहनीय सेवाओं के सम्मानस्‍वरूप की गई थी।