Oct 10, 2026 Login
Awaaz24x7-government

उत्तराखंड/कुमाऊं:ऐसा क्यों?अंकिता हत्याकांड के बाद ज़्यादा संदिग्ध क्षेत्रों में कार्यवाही पर क्यों बरती गई ढील?

Kumaon: Why so? After the Ankita murder case, why was there relaxation on the proceedings in more suspicious areas?

हल्द्वानी:2/10/2022

उत्तराखंड के चर्चित अंकिता हत्याकांड के बाद पूरे उत्तराखंड के होटलों,रिजॉर्ट्स,होम स्टे,और गेस्ट हाऊस पर ताबड़तोड़ छापे पड़ रहे है।जगह जगह सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में कुमाऊं मंडल में भी कुमाऊं मंडल के 2116 होटलों,रिजॉर्ट्स,गेस्ट हाऊस, और स्पा सेंटर में से 1495 की जांच हुई और कुल 133 पर कार्यवाही की गई।
कुमाऊं मंडल के 1495 संस्थानों के निरीक्षण के साथ - साथ 7243 कर्मचारियों का भौतिक सत्यापन भी किया गया । 
वहीं अनिमितताएं पाए जाने पर 133 के खिलाफ कार्रवाई की गई, हालांकि सबसे ज्यादा संदिग्ध जगह कहे जाने वाले स्पा सेंटरों के निरीक्षण में पुलिस और प्रशासन की टीम पीछे रहीं,या यूँ कहे कि संदिग्ध जगह वाले स्पा सेंटरों को पुलिस ने अच्छी तरह जानबूझकर चेक ही नही किया। वही ऐसे रिजॉर्ट्स, होटलों,गेस्ट हाउस पर छापे मारे गए जहाँ मामूली कमियां मिली और चालान हज़ारो का काटा गया साथ ही कुछ रिजॉर्ट्स होटलों को सील तक कर दिया गया। यहाँ सवाल उठता है कि क्या मात्र कागजी तौर पर पन्ने भरने के लिए ही सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है ?उन क्षेत्रों के रिजॉर्ट्स होटलों को जो संदिग्ध है उन्हें छोड़कर बाकी सब जगह ताबड़तोड़ छापे मारकर क्या महज खानापूर्ति की जा रही है?

बीते दिनों ऋषिकेश के वनन्त्रा रिजॉर्ट में कार्यरत 19 वर्षीय अंकिता भंडारी की हत्या कर दी गयी।जिसके बाद राज्यभर में जगह जगह दोषियों को फांसी देने की मांग और रिजॉर्ट्स होटलों की जांच की मांग उठने लगी। मामले को बढ़ता देख शासनादेश के बाद कुमाऊं और गढ़वाल मंडल में ताबड़तोड़ छापे पढ़ने लगे। कुमाऊं मंडल में संचालित 2116 होटल,रिजॉर्ट्स, गेस्ट हाऊस, स्पा सेंटर में से 1495 पर सत्यापन अभियान चलाया गया हालांकि जिन जगहों पर आपत्तिजनक कार्य होने की शिकायतें ज्यादा रहती हैं वहां पुलिस और प्रशासन की टीम कुछ खास नहीं कर पाई । पूरे कुमाऊं के आठ होटल और रिजॉर्ट ऐसे रहे जिन्हें सील किया गया और 144500 रुपये की धनराशि भी वसूल की गई । वहीं 52 होटल व रिजॉर्ट के खिलाफ पुलिस एक्ट की धारा 83 और धारा 81 के तहत 26 के खिलाफ कार्रवाई हुई । इनके साथ पुलिस ने सभी संस्थानों में कार्यरत 8623 पुरुष कर्मचारी और 821 महिला कर्मचारियों में से केवल 7243 कर्मियों का ही भौतिक सत्यापन हो सका ।

आइये अब नज़र डालते है कुमाऊँ में पुलिस की जांच की क्या स्थिति है।

होटल- कुल संख्या-1024,चेकिंग हुई-901 होटलों की,और कार्यवाही हुई 96 होटलों पर।
रिजॉर्ट्स-कुल संख्या- 253,चेकिंग हुई-240 रिजॉर्ट्स की,कार्यवाही हुई-19 रिजॉर्ट्स पर।
होम स्टे-कुल संख्या-793,चैकिंग हुई -327 होम स्टे की,कार्यवाही हुई-14 होम स्टे पर।
स्पा सेंटर-कुल संख्या-46,चैकिंग हुई -27 स्पा सेंटर की,कार्यवाही हुई 4 स्पा सेंटर पर।

अब बात करते है कुमाऊं के जिलो में कर्मियों के सत्यापन की।
नैनीताल:4549
अल्मोड़ा:579
बागेश्वर:271
पिथौरागढ़:427
चंपावत:258
उधमसिंह नगर:1159
अमर उजाला की एक रिपोर्ट के मुताबिक जारी आंकड़े।