चमोली माणा ग्लेशियर हादसा: ग्राउंड जीरो के लिए रवाना हुए सीएम धामी,हालातों का लेंगे जायजा

Chamoli Mana Glacier Accident: CM Dhami left for Ground Zero, will take stock of the situation

उत्तराखंड के चमोली में बीते दिन माणा गांव के पास एक ग्लेशियर टूटने से बड़ा हादसा हुआ। हादसे में सीमा सड़क संगठन के ठेकेदार के तहत काम कर रहे 33 मजदूरों को अब तक बाहर निकाल लिया गया है,जबकि 22 मजदूर अभी भी फंसे हुए हैं। जिन्हें रेस्क्यू ऑपरेशन कर निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं सीएम धामी ग्राउंड जीरो पर जाकर स्थित्ति का जायजा लेने के लिए रवाना हो चुके हैं। 

गौर हो कि सीएम धामी ने माणा के पास हिमस्खलन की चपेट में आए श्रमिकों को सुरक्षित निकालने के लिए व्यापक स्तर पर राहत और बचाव कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने श्रमिकों को सुरक्षित निकालने के लिए आर्मी, आईटीबीपी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, बीआरओ, स्वास्थ्य, स्थानीय प्रशासन यूकाडा, वायुसेना व अन्य एजेंसियों द्वारा चलाए जा रहे राहत और बचाव अभियान की समीक्षा की। उन्होंने जिलाधिकारी चमोली संदीप तिवारी से अभियान को लेकर अपडेट लिया। उन्होंने जिलाधिकारी को युद्धस्तर पर रेस्क्यू अभियान संचालित करने और फंसे हुए श्रमिकों की सुरक्षित निकालने के लिए हर संभव प्रयास करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने हेली रेस्क्यू के लिए वायु सेना, यूकाडा,निजी हेलीकॉप्टरों को भी आज रेस्क्यू अभियान में शामिल करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रत्येक श्रमिक की सुरक्षित वापसी पर जोर दिया। गौर हो कि घटना के बाद मुख्यमंत्री सीएम धामी ने बताया था कि वहां 57 मजदूर काम कर रहे थे। जिसमें से दो लोग पहले ही छुट्टी जा चुके थे। एवलॉन्च के वक्त वहां 55 मजदूर ही मौजूद थे। 47 मजदूरों को अब तक बाहर निकाल लिया गया है,जबकि 8 मजदूर अभी भी फंसे हुए हैं। वही शासन ने चमोली माणा ग्लेशियर हादसे के बाद हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। जानकारी के लिए मोबाइल नंबर - 8218867005, 9058441404 और 0135 2664315 पर फोन कर सकते हैं। इसके साथ ही टोल फ्री नंबर-1070 भी जारी किया गया है। 

कार्य पर लगे मजदूरों के नाम
अभिनाश कुमार– बिहार
अरविंद कुमार सिंह– उत्तराखंड
दिलेर सिंह– जम्मू-कश्मीर
राम सुजन सिंह– उत्तर प्रदेश
जगबीर सिंह– पंजाब
अभिषेक पंवार– उत्तराखंड
इंद्रजीत कुमार भारती – बिहार
अभिषेक आनंद – बिहार
धीरज कुमार पासवान – बिहार
नरेश बिष्ट – उत्तराखंड
मोहिंदर पाल – हिमाचल प्रदेश
मनोज भंडारी – उत्तराखंड
मुन्ना प्रसाद – बिहार
किसान कुमार – बिहार
सत्य प्रकाश यादव – उत्तर प्रदेश
पंकू – हिमाचल प्रदेश
अनिल कुमार – उत्तराखंड
दिलीप कुमार – बिहार
विपन कुमार – हिमाचल प्रदेश
पवन – उत्तर प्रदेश
मंजीत यादव – उत्तर प्रदेश
गोपाल दत्त जोशी – हिमाचल प्रदेश
सुनील कुमार – हिमाचल प्रदेश
लड्डू कुमार पंडित – बिहार
हरमेश चंद – हिमाचल प्रदेश
चंद्रभान सिंह – उत्तर प्रदेश
विजयपाल – बिहार
जीतेश कुमार – बिहार
आलोक यादव – उत्तर प्रदेश
गणेश राम आर्य – उत्तराखंड
पिंटू कुमार – बिहार
जितेंद्र सिंह – हिमाचल प्रदेश
जयहिंद्र प्रसाद सिंह – (राज्य की पुष्टि नहीं)
नरेश रजक – (राज्य की पुष्टि नहीं)
अशोक कुमार – उत्तराखंड
बलवंत सिंह सामंत – उत्तराखंड
दीक्षित सिंह – उत्तराखंड
विजय कुमार – (राज्य की पुष्टि नहीं)
लक्ष्मण सिंह समंत – उत्तराखंड
अशोक – उत्तर प्रदेश
अनिल – उत्तराखंड
सुपारी – (राज्य की पुष्टि नहीं)
हरि बहादुर – (राज्य की पुष्टि नहीं)
नर बहादुर – (राज्य की पुष्टि नहीं)
नरेंद्र – (राज्य की पुष्टि नहीं)
जय शंकर – (राज्य की पुष्टि नहीं)
सूर्या – (राज्य की पुष्टि नहीं)
हरि कृष्णा – (राज्य की पुष्टि नहीं)
करण प्रसाद – (राज्य की पुष्टि नहीं)
सिंघा – (राज्य की पुष्टि नहीं)
महेंद्र – (राज्य की पुष्टि नहीं)
गोविंद सिंह – उत्तर प्रदेश
विवेक सिंह – उत्तर प्रदेश
सुखदेव – उत्तर प्रदेश
राजेंद्र सिंह – उत्तर प्रदेश