नैनीताल:तल्लीताल बाज़ार में जूते की दुकान में लगी आग, स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
सरोवर नगरी नैनीताल के तल्लीताल बाजार स्थित एक जूते की दुकान में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग तल्लीताल बाजार में व्यापारी विक्की लाम्बा की जूते की दुकान में लगी, जिससे दुकान में रखा सामान जलकर खाक हो गया।
बताया जा रहा है कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। घटना के समय बाजार में लोगों की भीड़ थी, लेकिन स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए पानी की बाल्टियों और आग बुझाने के यंत्र की मदद से आग पर काफी हद तक काबू पा लिया। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बची हुई आग को पूरी तरह बुझाया।
यह क्षेत्र रिहायशी होने के कारण आग फैलने का खतरा बना हुआ था, लेकिन समय रहते आग पर काबू पा लेने से बड़ा हादसा टल गया। घटना में दुकान में रखा लगभग आधा सामान जलकर नष्ट हो गया, जिससे व्यापारी को नुकसान हुआ है।