Oct 10, 2026 Login
Awaaz24x7-government

बड़ी खबर: उत्तराखंड शासन ने ताबड़तोड़ 24 आईएएस अधिकारियों के किए तबादले, जानिए किसको कहाँ ट्रांसफर किया गया

Big news: Uttarakhand government transferred 24 IAS officers in a hurry, know who was transferred where

उत्तराखंड शासन ने आज ताबड़तोड़ 24 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं, जिसमें कई जिलों के जिलाधिकारी बदले गए हैं तो कई अधिकारियों के स्थानांतरण भी किए गए हैं। इस क्रम में नैनीताल जिले की कायाकल्प करने के लिए प्रसिद्ध रहे जिला अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल को अब हरिद्वार का जिलाधिकारी बनाया गया है वही अब अल्मोड़ा की जिलाधिकारी वंदना को नैनीताल का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। वहीं दूसरी तरफ नैनीताल के मुख्य विकास अधिकारी संदीप तिवारी को एमडी केएमवीएन की जिम्मेदारी दी गई है तो वहीं कुमाऊँ मंडल विकास निगम के एमडी विनीत कुमार तोमर को अल्मोड़ा का जिलाधिकारी बनाया गया है।