Oct 10, 2026 Login
Awaaz24x7-government

उत्तराखंड:गरीबो की थाली से रोटी होगी गायब?एपीएल के बाद अब फ्री राशन में गेहूं की जगह मिलेंगे चावल!

Yellow ration card holders note: After APL, now there will be a cut in wheat for free ration, rice will be available instead of wheat

राशनकार्ड धारकों के लिए भारत सरकार द्वारा सख़्ती की जा रही है। पात्र को हाँ अपात्र को ना अभियान के तहत अपात्र राशनकार्ड धारकों को राशनकार्ड सरेंडर करने के निर्देश जारी किये है। ये नियम सफेद और अंत्योदय राशनकार्ड धारकों के लिए है,इनका उल्लंघन करने वालो पर सख्त कार्यवाही की जायेगी। 
वही अगर आपके पास पीला राशनकार्ड है तो आप भी इन नए नियमो को जान ले। पीले राशनकार्ड पर अब गेहूं की जगह चावल दिया जाएगा। यानी गरीब की थाली से रोटी गायब होगी इसमें दो राय नहीं। 

ये नियम जून माह से शुरू होंगे।  केंद्र सरकार ने गरीब कल्याण अन्न योजना में दिया जाने वाला फ्री गेहूं तीन राज्यो के लिए बंद कर दिया है। यूपी,बिहार और केरल में गेहूं फ्री राशन से हटा दिया है तो वही उत्तराखंड, गुजरात,झारखंड, एमपी,महाराष्ट्र, और पश्चिमी बंगाल में फ्री राशन के तहत गेहूं की लिमिट को कम कर दिया है। गेहूं की लिमिट कम कर चावल की लिमिट बढ़ा दी गयी है। सरकार कह रही है कि ऐसा इसीलिए किया गया है क्योंकि इस वर्ष गेंहू की खरीद बेहद कम हुई है।

खाद्य सचिव सुधांशु पांडे ने मीडिया को बताया कि 5 लाख मीट्रिक टन चावल इस बार जनता को दिया जाएगा। बाकी अन्य राज्यो में ऐसा बदलाव फ़िलहाल नही हो रहा।

अब खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग ने पीएमजीकेवाई योजना के तहत फ्री मिलने वाले गेहूं में भी कटौती कर दी है। पीएमजेकेवाई योजना के तहत सफेद राशन कार्डधारकों को एक किलो गेहूं और चार किलो चावल मुफ्त मिलेगा। पहले तीन किलो गेहूं और दो किलो चावल मुफ्त मिलता था।