Oct 09, 2026 Login
Awaaz24x7-government

उत्तराखंड: घर में घुसकर महिला की हत्या! बेटे को बेड पर पड़ा मिला माँ का शव

Uttarakhand: Woman murdered after entering her house! Son found mother's dead body lying on the bed

हरिद्वार में रानीगली के शिवनगर में शुक्रवार को एक महिला की हत्या की खबर से सनसनी फैल गई। पुलिस का कहना है कि महिला के सिर पर चोट के निशान हैं और जीभ बाहर निकली थी। महिला की नाक से खून भी निकल रहा था।

जानकारी के अनुसार जब महिला ममता सैनी का बेटा अभय सैनी घर पहुंचा तो बाहर से दरवाजे का कुंडा बंद था। कुंडा खोल कर जब वह अंदर दाखिल हुआ तो उसकी मां बेड पर मृत पड़ी थी। युवक के शोर मचाने पर आस-पास के लोग एकत्र हो गए और सूचना सप्तऋषि चौकी प्रभारी को दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं एसएसपी, एसपी सिटी, एसपी क्राइम, नगर कोतवाली प्रभारी, फोरेंसिक टीम और सीआईयू भी मौके पर पहुंची। घर में मृतका समेत कुल पांच लोग रहते थे। इसमें मृतका ममता सैनी, पति महेश सैनी, देवर रामकरण सैनी और बेटा जय देवसंस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज के हॉस्टल में और अभय रामानंद इंस्टीट्यूट में बीए का छात्र है। देवर रामकरण इलेक्ट्रीशियन है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। हत्या के कारणों का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता लग सकेगा।