Oct 11, 2026 Login
Awaaz24x7-government

उत्तराखंड: देहरादून में अंडे की ठेली लगाने वाले युवक ने अतिक्रमण कर रातों रात बना डाली पीर बाबा की मजार? हंगामे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हटवाया अवैध अतिक्रमण

Uttarakhand: The young man who set up an egg cart in Dehradun encroached and built Pir Baba's tomb overnight! Police reached the spot, removed illegal encroachment

उत्तराखंड में अतिक्रमण हटाने का अभियान जोरो शोरो से चल रहा है। ऐसा ही एक मामला राजधानी देहरादून से सामने आया है सोशल मीडिया में ये दावा किया जा रहा है देहरादून में रातों रात पीर बाबा के नाम पर अवैध मजार बना दी गयी। वहीं मिली जानकारी के मुताबिक देहरादून के सबसे पॉश इलाके हरिद्वार रोड में रिस्पना पुल के समीप कैलाश हॉस्पिटल के बगल में वालिया की ज़मीन पर एक मुस्लिम युवक ने रातों रात अतिक्रमण कर दरगाह के बगल में एपन घर बना डाला और हैरानी इस बात की है कि आते जाते किसी की नजर तक नही पड़ी। इतना ही नही युवक ने वहाँ अपने परिवार को भी लाकर बसा डाला।

मामले में जब किसी ने पुलिस में शिकायत की तो मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस और निगम प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण पर सख्ती दिखाई और वहाँ से टीन टप्पर उखड़वाये। राजधानी देहरादून से मिली खबरों के मुताबिक यहां 9 महीने पहले यही युवक अंडे की ठेली लगाया करता था,और अक्सर नशे की हालत में रहता था। थोड़े ही दिनों में उसने अपना हुलिया बदल लिया। पैंट शर्ट की बजाय कुर्ता और टोपी पहनने लगा धीरे धीरे उसने उस जगह पर अवैध कब्जा कर दरगाह बना दी। 

स्थानीय लोगो का कहना है कि युवक ने पहले ठेले के ऊपर टीन लगाई,फिर अंदर ही अंदर कमरा बनवाया और पिछले हफ्ते तक मजार बनाकर खुद वहाँ खादिम बन गया। मज़ार के अंदर खादिम के ठिकाने पर उबले अंडे मिलने का दावा किया गया। आरोपित मूल रूप से संभल जिले के मोहल्ला नवाबफेर, सरायतरीन का रहने वाला है। इस मजार का नाम उसने ‘पीर बाबा की दरगाह’ दिया था।

ये सब देखकर स्थानीय लोगो ने हंगामा काटा तो पुलिस भी वहां पहुंच गई जिसकी वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। मामले में नेहरू कालोनी की चौकी पुलिस से बात की तो उन्होंने बताया कि यहाँ दरगाह पहले से थी और इस युवक ने दरगाह के बगल में कब्जा कर लिया और अपने रहने की जगह बना ली। पुलिस ने फिलहाल उस अवैध कब्जे को तुड़वा दिया है।ये अवैध कब्जा वालिया की जमीन पर किया गया था। दरगाह कितनी पुरानी है ये पूछने पर पुलिस पल्ला झाड़ती नज़र आई। फ़िलहाल अब तक मामले में किसी के खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज नही किया गया है।