उत्तराखंड:कानूनी नोटिस के बावजूद नही हटाया अतिक्रमण तो नगर निगम फोर्स के साथ पहुंची और भवनों पर चलवा दिया बुलडोजर!
कोटद्वार नगर निगम क्षेत्र नेशनल हाईवे 534 पर कोटद्वार के पीएनबी बैंक से लेकर लाल बत्ती चौक तक कोटद्वार के व्यापारियों द्वारा किये गये अवैध अतिक्रमण हटाने को लेकर न्यायालय की शरण में गए सामाजिक कार्यकर्ता मुजीब नैथानी के अथक प्रयासों के बाद हाई कोर्ट के आदेश पर नगर निगम कोटद्वार ने उप जिलाधिकारी व नगर आयुक्त ,मय फोर्स के साथ कोटद्वार में अवैध अतिक्रमण हटाया।

हाई कोर्ट ने नवम्बर 2021 में ही नगर निगम को नजूल भूमि से अतिक्रमण हटाने के आदेश जारी किये थे,लेकिन अतिक्रमणकारी ने कोर्ट में दलील दी थी कि नगर निगम के अधिकारियों द्वारा कोई भी नोटिस जारी नहीं किया गया।

उधर नगर निगम ने कोर्ट के आदेश के बाद भी अतिक्रमणकारियों को 15 दिन का समय दिया था और कहा था कि वहा से स्वत ही अतिक्रमण हटा दें,लेकिन कुछ अतिक्रमणकारियों ने नगर निगम के नोटिस के बाद अवैध अतिक्रमण नहीं हटाया,जिस पर आज नगर निगम ने मय फोर्स के साथ शान्तिपूर्ण रूप से अतिक्रमण पर बुल्डोजर चलाया। वही मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण हटाने के कारण कोटद्वार पुलिस ने यातायात व्यवस्था बनाने के लिए रुट भी डाइवर्ट किया है।
रिपोर्टर - राकेश पंत