Oct 07, 2026 Login
Awaaz24x7-government

उत्तराखंड: बस में किशोरी के साथ गैंगरेप! बदहवास हालत में मिली नाबालिग,पड़ताल में जुटी पुलिस

Uttarakhand: Teenage girl gangraped in a bus! Minor found in a distraught state, police investigating

कोलकाता में लेडी डॉक्टर के साथ रेप और हत्या के मामले के बाद उत्तराखंड से एक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। देहरादून के आईएसबीटी में पंजाब की एक किशोरी से बस में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की टीम ने जब आईएसबीटी से किशोरी को रेस्क्यू किया तो घटना का खुलासा हुआ। कमेटी ने काउंसलिंग के बाद शनिवार को कोतवाली पटेल नगर की आईएसबीटी चौकी पुलिस चौकी में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। 

जानकारी के अनुसार पंजाब की रहने वाली किशोरी मुरादाबाद से यूपी रोडवेज बस में सवार हुई थी। वह 13 अगस्त की रात करीब ढाई बजे आईएसबीटी देहरादून पहुंची। आरोप है कि बस खाली होने के बाद बस में करीब पांच लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। उसके बाद किशोरी को बस से उतार कर आरोपी चले गए। चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की हेल्पलाइन टीम को आईएसबीटी के बाहर किशोरी बदहवास हालत में मिली। कमेटी ने किशोरी की काउंसलिंग की तो उसने आप बीती सुनाई। कमेटी के सदस्य शनिवार रात आईएसबीटी चौकी पहुंचे और घटना की जानकारी दी। चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के सदस्य प्रीति के अनुसार किशोरी ने बताया है कि वह पंजाब की निवासी है और उसके माता-पिता का देहांत हो चुका है। बहन और जीजा ने उसकी 11 अगस्त को घर से निकाल दिया इसके बाद वह पंजाब से दिल्ली फिर मुरादाबाद इसके बाद देहरादून पहुंची थी। किशोरी ने बताया कि लाल रंग की बस थी, इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि बस उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की हो सकती है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया है कि उन्होंने खुद आईएसबीटी चौकी में पहुंच कर घटना की जानकारी ली गई और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। सा थ ही पुलिस द्वारा आईएसबीटी के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।