Oct 06, 2026 Login
Awaaz24x7-government

नैनीताल में भूकंप के हल्के झटके, देहरादून में भी महसूस हुई कंपन

Mild tremors felt in Nainital, tremors felt in Dehradun too

नैनीताल।

मंगलवार देर शाम नैनीताल समेत उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। करीब 10:23 बजे कुछ क्षणों के लिए धरती में कंपन महसूस होने से लोगों में हलचल मच गई। हालांकि झटके हल्के होने के कारण कई लोगों को इसका एहसास नहीं हुआ।
शुरुआती अलर्ट के अनुसार भूकंप की अनुमानित तीव्रता 4.4 बताई गई है और इसका केंद्र नैनीताल क्षेत्र से दूर उत्तराखंड के पर्वतीय इलाके में बताया जा रहा है। हालांकि भूकंप के केंद्र और गहराई से जुड़ी अंतिम आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
नैनीताल के अलावा देहरादून में भी कंपन महसूस किए जाने की सूचना सामने आई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक भूकंप का असर कुछ ही क्षणों तक रहा। फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।


बता दें कि राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) देशभर में भूकंपीय गतिविधियों की 24 घंटे निगरानी करता है और घटना से जुड़े आंकड़ों को अपडेट करता है।