Oct 06, 2026 Login
Awaaz24x7-government

बड़ी खबरः रामनगर डिग्री कॉलेज छात्रसंघ चुनाव का विवाद पहुंचा हाईकोर्ट! महज 5 वोट से हारे प्रत्याशी की याचिका पर कोर्ट सख्त, पुनः मतगणना के आदेश

Big News: Dispute over Ramnagar Degree College student union election reaches the High Court! Court takes a firm stance on the petition filed by a candidate who lost by just 5 votes; orders a recount

नैनीताल। रामनगर डिग्री कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद को लेकर विवाद अब हाईकोर्ट पहुंच गया है। चुनाव में महज पांच मतों से हारने वाले प्रत्याशी की याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने चुनाव समिति को पुनः मतगणना के निर्देश दिए हैं। साथ ही मतपत्रों और सीसीटीवी फुटेज समेत चुनाव से जुड़े सभी रिकॉर्ड सुरक्षित रखने को कहा है। बता दें कि पीएनजी रामनगर डिग्री कॉलेज में छात्रसंघ अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सूरज रावत ने चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए हाईकोर्ट में रिट याचिका दायर की है। कहा गया है कि मतगणना के दौरान उनके प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी नीरज कण्डारी के पांच ऐसे मतों को वैध माना गया, जिन्हें उन्होंने अवैध बताते हुए चुनाव समिति के समक्ष आपत्ति दर्ज कराई थी। उनका कहना है कि चुनाव समिति के सामने प्रत्यावेदन देने के बावजूद उनकी आपत्ति पर सुनवाई नहीं हुई और उन्हें महज पांच मतों से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद प्रत्याशी ने रिटर्निंग ऑफिसर और कॉलेज के इलेक्शन सेल के समक्ष दोबारा मतगणना की मांग रखी। जब वहां उनकी आपत्ति पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई तो उन्होंने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया।