उत्तराखंड: चारधाम यात्रा में बाहरी राज्यों से आने वाले यात्रियों से उनकी समस्याओं पर बात करने के लिए पुलिस को दी जाएगी इंग्लिश और सॉफ्ट स्किल की विशेष ट्रेनिंग
चार धाम यात्रा को लेकर उत्तराखंड पुलिस हर प्रकार से तैयारी कर रही है,चाहे सुरक्षा की दृष्टि से हो या सुविधाओं की दृष्टि से,उत्तराखंड सरकार ने चारधाम यात्रा को सरल और सुविधाजनक बनाने के लिए इस बार उन यात्रियों के लिए खास इंतज़ाम किये है जो बाहरी राज्यों जैसे साउथ इंडिया से दर्शन करने आते हैं। ऐसे यात्रियों को हिंदी नही आती है,औऱ यहां तैनात पुलिस को उनकी स्थानीय भाषा नही आती,इन यात्रियों को यात्रा के दौरान अगर कोई दिक्क़ते आती है तो वह पुलिस को सही तरह से बता भी नहीं पाते है। इसलिए इस बार शासन द्वारा 100 पुलिसकर्मियों को इंग्लिश और सॉफ्ट स्किल की ट्रेनिंग दी जाएगी,ताकि सॉफ्ट स्किल ट्रेनिंग पुलिसकर्मियों को देने के बाद उत्तराखंड पुलिस बाहरी राज्यों से आने वाले यात्रियों के साथ व्यावहारिक हो सके!
आपको बता दे कि चार धाम यात्रा के दौरान लाखों की संख्या में बाहरी राज्यों से श्रद्धालु दर्शन करने आते है,दर्शन करने वाले श्रद्धालु ऐसे राज्य के होते है जिन्हें हिंदी नहीं आती है, या तो अपनी स्थानीय भाषा ही उन्हें आती है या फिर इंग्लिश बोलनी आती है। ऐसे यात्रियों को जब पुलिस की आवश्यकता पड़ती है तो वह पुलिसकर्मियों को सही तरह से अपनी समस्या नहीं बता पाते है,जिससे उनसे समस्या का निस्तारण नहीं पाता है। इस बार यात्रा से पहले 100 पुलिसकर्मियो को विशेष ट्रेनिंग दी जायेगी। जिससे इस तरह के यात्रियों को किसी भी तरह की दिक्क्तों का सामना न करना पड़े।
डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि चार धाम यात्रा के दौरान कई बार दक्षिण भारत से यात्री आते है उनको हिंदी कम समझ मे आती है,जिसके चलते 100 महिला-पुरुष की ट्रेनिंग कराई जाएगी,जिन्हें इंग्लिश सिखाई जाएगी और सॉफ्ट स्किल की ट्रेनिंग कराई जाएगी। इन्हें 50 जगहों पर जहा पर भीड़ अधिक होगी वहा पर तैनात किया जाएंगे। किसी भी यात्री को कोई जानकारी चाहिए होगी तो इन पुलिसकर्मियों से जानकारी ले सकेंगे और पुलिसकर्मी भी आगे बढ़ कर यात्रियों से पूछेगे कि कोई मदद की आवश्यकता तो नही है।