उत्तराखंड: फोरमैन इंस्ट्रक्टर परीक्षा के लिए पंजीकरण शुरू! करें आवेदन
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) की तरफ से सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान फोरमैन इंस्ट्रक्टर परीक्षा 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अगर आप भी इच्छुक हैं और योग्यताओं को पूरा करते हैं तो ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों के पास 10 नवंबर तक आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर परीक्षा के लिए आवेदन करने का मौका है। फोरमैन इंस्ट्रक्टर के लिए सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के आवेदकों को 172.30 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा, जबकि एससी/एसटी वर्ग के लिए 82.30 रुपये शुल्क लागू है। पीडब्लूडी उम्मीदवारों को 22.30 रुपये का शुल्क देना होगा। यूकेपीएससी फोरमैन इंस्ट्रक्टर परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 12वीं, डिप्लोमा पास होना जरूरी है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में फोरमैन इंस्ट्रक्टर परीक्षा के लिए उम्मीदवारों की आयुसीमा 21 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उत्तराखंड फोरमैन इंस्ट्रक्टर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। उत्तराखंड फोरमैन इंस्ट्रक्टर भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 44900 रुपये से 142,400 रुपये का वेतन मिलेगा।