Oct 11, 2026 Login
Awaaz24x7-government

उत्तराखंड:उपनल में गैर सैन्य पृष्ठभूमि के लोगो की नियुक्ति आज से बंद! कोविड काल मे हुए थे नियुक्ति के आदेश

Uttarakhand: Recruitment of people from non-military background in Upnal closed from today! Appointment orders were made during the covid period

उत्तराखंड सरकार ने आज से पूर्व सैनिक कल्याण निगम के माध्यम से विभिन्न विभागों में गैर सैन्य पृष्ठभूमि के लोगो की नियुक्ति पर रोक लगा दी है। आज से उपनल में गैर सैन्य पृष्ठभूमि के लोगों की  नियुक्ति नही होगी। 2020 में कोविड कई वजह से उपलन में गैर सैन्य पृष्ठभूमि के लोगो को नियुक्त करने के रास्ते खोल दिये थे और उपलन में गैर सैन्य पृष्ठभूमि के लोगो की नियुक्ति का आदेश जारी किया था,जिसकी वजह से पूर्व सैनिकों में खासी नाराज़गी पैदा हो गयी थी। इस वर्ष 31 मार्च को उक्त आदेश की समय सीमा समाप्त हो गयी है। 
प्रदेश सरकार की ओर से पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों के लिए 2004 में उपनल का गठन किया गया था, ताकि इसके माध्यम से विभिन्न विभागों में उन्हें नियुक्तियां दी जा सकें। लेकिन समय-समय पर इसमें गैर सैन्यपृष्ठभूमि के लोगों की भर्ती होती रही है। पूर्व में वर्ष 2013 में तत्कालीन मुख्य सचिव ने पूर्व सैनिकों के अलावा गैर सैन्य पृष्ठभूमि के लोगों को भी उपनल से भर्ती का शासनादेश जारी किया था।