Oct 10, 2026 Login
Awaaz24x7-government

उत्तराखंड: सूचना विभाग के 10 अधिकारियों का प्रमोशन! यूएस नगर के अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी नदीम बने जिला सूचना अधिकारी

Uttarakhand: Promotion of 10 officers of Information Department! Nadeem became District Information Officer, Additional District Information Officer of US Nagar

उत्तराखंड सूचना एवं लोक संपर्क विभाग में लंबे समय से प्रमोशन के इंतज़ार कर रहे अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए आज खुशखबरी का दिन है। 

शासन ने आज दस अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रमोशन के आदेश जारी किये है। जिनमे दो अनुवादक कर्मचारी और 8 अन्य पदों पर आसित है। ये सभी फ़िलहाल 2 साल ले प्रबोशन काल में कार्यरत रहेंगे।


विभागीय प्रमोशन कोटे के पदों पर ये प्रमोशन दिया गया है। जिनमे दीपा रानी गौड़, दिनेश कुमार, गोविंद सिंह बिष्ट, गिरजा शंकर जोशी, अजनेस राणा, मनोज कुमार सती, वीरेंद्र सिंह राणा, ज्योतिष सुंदरीयाल, अहमद नदीम और जानकी देवी शामिल हैं।

बता दें कि नदीम उधमसिंह नगर के अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी के तौर पर कार्यरत थे जिन्हें शासनादेश के बाद अब प्रमोशन मिलने के बाद जिला सूचना अधिकारी बनाया गया है।